{"_id":"65e0a9ae1489e3b7860d8792","slug":"indore-news-water-narmada-supply-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कल आएगा पानी, दो दिन से प्यासे आधे इंदौर को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कल आएगा पानी, दो दिन से प्यासे आधे इंदौर को मिलेगी राहत
Thu, 29 Feb 2024 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:28 PM IST
सार
मंडलेश्वर के पास नर्मदा लाइन फेस तीन में हुआ लीकेज ठीक हो गया है। अब इससे शहर की 68 टंकियां भरी जाएंगी।
विज्ञापन
लीकेज के बाद उठी पानी की धार।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन से पीने के पानी के लिए तरस रहे आधे इंदौर को कल राहत मिलेगी। मंडलेश्वर के पास नर्मदा लाइन फेस तीन में हुआ लीकेज ठीक हो गया है। अब इससे शहर की 68 टंकियां भरी जाएंगी और कल सुबह तक सभी जगह नल आ जाएंगे। करीब 65 घंटे बाद लोगों को फिर से नलों से पानी मिलेगा। 15 फीट नीचे हुए इस लीकेज को गुरुवार सुबह ठीक कर लिया गया। रिपेयरिंग में करीब 36 घंटे लग गए। चेकिंग के बाद सुबह 11.05 बजे से मोटरें चालू कर दी गई हैं।
मंगलवार को दोपहर में नर्मदा से जलूद आ रही तीसरे फेज की 2100 एमएम की पाइप लाइन फूट गई थी। यह लीकेज जमीन से 15 फीट नीचे था इसलिए रिपेयरिंग में दो दिन लग गए। लाइन में जहां पर वेल्डिंग करना थी वहां पर लगातार पानी बहकर आ रहा था। इस वजह से अधिक देर लगी। लाइन फूटने पर आसपास के कई खेतों की फसल बह गई थी। पानी इतनी तेज गति से ऊंचाई पर गया कि 50 फीट तक उछल गया था। दो दिन लगातार दिन रात काम करके इंजीनियर्स और कारीगरों ने लाइन का लीकेज ठीक किया।