फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: True servants of the society honored with Vighnaharta Award

Indore News: विघ्नहर्ता अवॉर्ड से सम्मानित हुए समाज के सेवक, कृष्णा गुरुजी ने दिलाया विघ्नहर्ता बनने का संकल्प

Sat, 06 Sep 2025 11:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Sep 2025 11:29 PM IST
सार

‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2025’ का ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय समापन हुआ। कृष्णा गुरुजी ने गणेश आरती की पंक्तियों का मानवीकरण कर उन्हें मानव सेवा से जोड़ा और कहा कि यही इस सम्मान का आधार है।

विज्ञापन
Indore News: True servants of the society honored with Vighnaharta Award
सम्मानित लोग और कृष्णा गुरुजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश विसर्जन की गूंज के बीच ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2025’ का ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय समापन हुआ। विघ्नहर्ता अवॉर्ड लगातार दूसरे वर्ष समाज के सच्चे सेवकों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विघ्नहर्ता अवॉर्ड प्राप्त करने वालों का परिचय कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कृष्णा गुरुजी ने कहा कि जब मैं गणेश आरती गाता हूं, उसमें पंक्तियां आती हैं "अन्धन को आंख देत, कोड़न को काया, बाझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।" इन पंक्तियों का संदेश यही है कि हम किसी की आंख बनें, किसी के जीवन में संबल दें, किसी का पुत्र-समान सहारा बनें और किसी निर्धन की माया बनें। मैंने गणेश आरती का मानवीकरण कर उसे मानव सेवा से जोड़ा है। उसी का परिणाम है विघ्नहर्ता अवॉर्ड, जो लगातार दो वर्षों से समाज के सच्चे सेवकों को सम्मानित कर रहा है।
विज्ञापन


भावुक कर देने वाले क्षण
  • 109 बार रक्तदान करने वाले अनिल रांका ने कहा “मैं कृतज्ञ हूं कि कृष्णा गुरुजी ने गणेश आरती से सेवा को जोड़ा और हमें यह पहचान दिलाई।”
  • डॉ. श्वेता वालिया ने नेत्रदान करने की अपील करते हुए कहा “नेत्रदान सबसे बड़ी सेवा है, सभी को इस दिशा में संकल्प लेना चाहिए।”
  • स्व. सुरेंद्र पोरवाल की धर्मपत्नी ने भावुक होकर कहा “देहदान का निर्णय कठिन था, पर आज कृष्णा गुरुजी के हाथ से विघ्नहर्ता अवॉर्ड पाकर गर्व है कि हमने सही निर्णय लिया।”
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा गर्ग ने कहा “यह अवॉर्ड मेरे लिए नई ऊर्जा और जीवन में नई प्रेरणा लेकर आया।”
  • पत्रकार कमलेश सेन ने कहा “36 वर्षों की पत्रकारिता में पहली बार मुझे यह यश और सम्मान मिला।”
  • जितेंद्र सुमन (मानसिक चिकित्सालय सेवा) ने भावुक होकर कहा “17 वर्षों तक मैंने बुद्धि बिगड़े लोगों को ठीक कर घर पहुंचाया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी सेवा को इस तरह से पहचाना जाएगा।”

विघ्नहर्ता बनने का लिया संकल्प 
समारोह के अंत में कृष्णा गुरुजी ने संकल्प ध्यान करवाया, जिसमें सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने जीवन में किसी का न किसी रूप में विघ्नहर्ता बनने का संकल्प लिया।


संचालन और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन जयलक्ष्मी (सिएटल, USA) ने किया और आभार वंशिका शर्मा (लखनऊ) ने व्यक्त किया। समारोह में ह्यूमनिटी फाउंडेशन के कृष्णेन जी, प्रतिभा गुप्ता (अमेरिका), कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर के सदस्य, भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ USA, कनाडा, दुबई, मलेशिया आदि देशों के लोग भी शामिल हुए।




इस वर्ष सम्मानित सच्चे विघ्नहर्ता
  • शहीद सुशील नाथियाल – ऑपरेशन सिंदूर कारक (मरणोपरांत)
  • स्व. सुरेंद्र पोरवाल – देह दानी (मरणोपरांत)
  • एम.वाय. आई बैंक टीम – “अंधन को आंख देत”
  • जसंता बाई – “कोड़न को काया” (कुष्ठ रोगी सेवा)
  • डॉ. निकिता रावल – “बाझन को गर्भ देत”
  • राजन रानाडे – “निर्धन को माया” (निःशुल्क शिक्षा सेवा)
  • पूजा गर्ग – दिव्यांग – कैंसर जागरूकता की मिसाल
  • जितेंद्र सुमन – “बुद्धि प्रदायक” (मानसिक चिकित्सालय सेवा)
  • कैलाश विजयवर्गीय – पर्यावरण सेवा (51 लाख पौधरोपण)
  • सर्वप्रिय बंसल – निःशुल्क फिजियो सेंटर
  • कमलेश सेन – पत्रकारिता सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed