फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The condition of ten priests of Mahakal temple is better, they may be discharged from the hospita

Indore News: महाकाल मंदिर के दस पुजारियों की हालत बेहतर, बुधवार को हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue, 26 Mar 2024 01:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 26 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

पुजारी चिंतामण और सत्यनारायण को डायबीटिज है। जलने से उन्हें जो घाव हुए है वे जल्दी ठीक हो जाए और किसी तरह का इंफेक्शन न हो। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। बाकी अन्य पुजारियों और सेवकों की हालत पहले से बेहतर है।

विज्ञापन
Indore News: The condition of ten priests of Mahakal temple is better, they may be discharged from the hospita
पुजारियों से मुख्यमंत्री ने भी मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मंदिर में भस्माआरती के दौरान लगी आग में झुलसे 12 पुजारी और सेवकों को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। उनमें से दस पुजारियों की हालत ठीक है, दो पुजारी तीस से चालीस प्रतिशत तक झुलसे है और उन्हें डायबिटीज भी हैै,इसलिए उनका ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है। बुधवार को ठीक हो चुके मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता हैै।

विज्ञापन

भस्माआरती के दौरान भभकी आग की चपेट में गर्भगृह में खड़े कुछ पुजारी आ गए थे। पहले उन्हें उज्जैन के जिला अस्पताल ले जाया गया था, फिर उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में रैफर किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को पुजारियों को देखने मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इंदौर आए थे और उन्होंने पुजारियों से घटना के बारे में भी जानकारी ली। अरबिंदो अस्पताल के डाॅ. विनोद भंडारी ने बताया कि दो पुजारी चिंतामण और सत्यनारायण को डायबीटिज है। जलने से उन्हें जो घाव हुए है वे जल्दी ठीक हो जाए और किसी तरह का इंफेक्शन न हो। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। बाकी अन्य पुजारियों और सेवकों की हालत पहले से बेहतर है। बुधवार को चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगपंचमी पर बाहर से गर्भगृह मेें रंग डालने पर रोक

होली पर भस्माआरती के दौरान लगी आग को लेकर उच्चस्तरीय जांच भी शुरू हो गई है। भविष्य मेें फिर इस तरह की घटना न हो, इसलिए रंगपंचमी पर गृभगृह के बाहर से रंग-गुलाल उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। भस्माआरती के दौरान भी काफी मात्रा मेें गुलाल उड़ाया गया था। केमिकल युक्त गुलाल के आग में संपर्क आने के कारण अचानक आग भभक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed