फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rahul Gandhi to engage with students in Indore on Saturday; he will stay for six hours and hold a dial

इंदौर: राहुल गांधी की छात्रों की गूंज शनिवार को इंदौर में, छह घंटे रुकेंगे, विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Sat, 19 Sep 2026 07:21 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 19 Sep 2026 07:21 AM IST
सार

इंदौर में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं से संवाद करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में वे नीट, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 1.45 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Indore: Rahul Gandhi to engage with students in Indore on Saturday; he will stay for six hours and hold a dial
राहुल गांधी - फोटो : amarujala

विस्तार

कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद छात्रों की गूंज शनिवार को इंदौर में होगी। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं। वे छह घंटे से ज्यादा समय इंदौर में रुकेंगे। शाम पांच बजे वे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन



राहुल गांधी के इस आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने बीते 15 दिनों से युवाओं से मिलकर कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए। राहुल गांधी दोपहर 1.45 बजे इंदौर पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन



विमानतल पर वे स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम पांच बजे वे आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे। वहां वे युवाओं से नीट, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। आयोजन स्थल पर पांच डोम बनाए गए हैं, जबकि खुले हिस्से में एलईडी भी लगाई गई है। आयोजन स्थल पर पांच एंट्री गेट रखे गए हैं। युवक और युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंस्टा पर राहुल की पोस्ट-पोहा-जलेबी या कुछ और

इस आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी ने पोस्ट की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल ने एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि-क्या खिला रहा है इंदौर, पोहा-जलेबी या कुछ और। राहुल गांधी की टीम ने इंदौर में होने वाले आयोजन के लिए राहुल की टीम ने एमपी से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी गत दिनों ली थी।

भंवरकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्शन

इस आयोजन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भंवरकुआं क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्शन किया है। भारी वाहनों की आवाजाही दोपहर के बाद प्रतिबंधित रहेगी, जबकि राऊ से भंवरकुआं जाना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि राजीव गांधी चौराहा वाले हिस्से में किसी भी तरह के वाहन नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed