फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news shastra puja cm mohan yadav indore police battalion

Indore News: इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर होगा, शस्त्र पूजन में सीएम की घोषणा

Sat, 12 Oct 2024 06:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में शस्त्र पूजन किया, परंपरागत शस्त्र तलवार से लेकर अत्याधुनिक एके-47 सहित अन्य शस्त्रों का विधि विधान के साथ किया पूजन, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए देवी अहिल्याबाई के नाम से चलेगा स्कील डवलपमेंट प्रोग्राम

विज्ञापन
indore news shastra puja cm mohan yadav indore police battalion
इंदौर में जनता को संबोधित करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लोक माता देवी अहिल्याबाई के नाम से पूरे प्रदेश में स्कील डवलपमेंट प्रोग्राम चलाया जाएगा। साथ ही इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम से होगा। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र लेकर नारी सशक्तिकरण, सुशासन, धर्म के प्रसार एवं सेवा के प्रकल्पों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किए गए। यह पहली बार हो रहा है जब प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहली बार सरकार ने इस तरह के आदेश निकाले हैं।
विज्ञापन


अहिल्याबाई को 300वां जन्म जयंती वर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष और विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मां कालका के साथ ही परंपरागत शस्त्र तलवार, भाला से लेकर अत्याधुनिक एके-47 सहित अन्य शस्त्रो का मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ पूजन किया। प्रदेश में पहली बार हो रहा है जब विजयादशमी के अवसर पर पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम को नई सोच, नए संकल्प के साथ पूरे प्रदेश के हर जिले में भव्य एवं व्यापक स्तर पर बड़ी जनसहभागिता से उमंग और उल्लास से मनाया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, डीजीपी सुधीर सक्सेना, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनेंगे त्योहार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में हर पर्व और त्योहार अपार उत्साह और उल्लास के साथ व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएं। अब हर त्योहार और पर्व हम व्यापकता के साथ एक साथ पूरे प्रदेश में उल्लास से आयोजित कर रहे हैं। इसका सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहारों के आयोजन के संबंध में आमजनों को इनका महत्व बताते हुए जागरूक करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों को दशहरे की पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमने लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और उसे पूरा होते हुए देखा है। इस वर्ष यह मंदिर बनने से हमारा आनंद कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देव स्थलों की सुरक्षा और उसके पुनर्निर्माण में अनेक विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। इन्हीं में से एक देवी अहिल्याबाई भी है, जिन्होंने देश के लगभग हर क्षेत्र में देव स्थलों का निर्माण कराया है। देवी अहिल्याबाई ने सुशासन, सुराज, सेवा और नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने हमारे सामने शस्त्र और शास्त्र का महत्व भी रखा है। देवी अहिल्याबाई का हम इस वर्ष 300वां जन्म जयंती वर्ष मना रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम प्रदेश का तेज गति से विकास कर रहे हैं। उन्होंने औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्व की सवारी भी की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर अश्व एवं वाहनों का पूजन भी किया। उन्होंने अश्व की सवारी भी की। उन्होंने वज्र वाहन का पूजन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने शस्त्रागार का अवलोकन भी किया। बालिका कु. चेतना प्रजापति ने अपने द्वारा पेंसिल स्केच से बनाया गया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का चित्र उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के अंत में इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। फर्स्ट बटालियन के बैंड ने धार्मिक गीतों/भजनों के सुमधुर वादन तथा स्वर लहरियों से पूरे कार्यक्रम स्थल को धर्ममय  करते हुए उल्लास और उत्साह से सराबोर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed