फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Road Accident Father Killed, Son Critical Family Accuses Hospital of Negligence

Indore News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Wed, 22 Jan 2025 11:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 22 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के तिल्लौर में हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल है। परिवार ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore News Road Accident Father Killed, Son Critical Family Accuses Hospital of Negligence
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के समीप तिल्लौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बेटे को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि एमवाय अस्पताल में करीब चार घंटे तक सही उपचार नहीं मिलने के कारण पिता की मृत्यु हुई। खुड़ैल पुलिस के अनुसार, राकेश वर्मा (42) निवासी तिल्लौर खुर्द की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई और उनका 20 वर्षीय बेटा यश गंभीर घायल हो गया। हादसा उनके घर से लगभग एक किलोमीटर पहले हुआ, जब एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 3 बजे राकेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। आधे घंटे में वे एमवाय अस्पताल पहुंच गए थे। दुर्घटना के बाद राकेश परिवार से बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें देर रात तक इमरजेंसी वार्ड में रखा गया और सही इलाज नहीं किया गया, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो गई। बाद में, परिजनों ने यश की स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने यह भी बताया कि मंगलवार को राकेश अपने बेटे यश और अन्य परिजनों के साथ लड़की देखने उज्जैन गए थे। वहां से लौटने के बाद रात करीब 8 बजे बेटे ने दुकान का सामान लाने की बात कही। दोनों पालदा इलाके में सामान लेने गए, लेकिन वापस लौटते समय उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। राकेश तिल्लौर में सैलून पार्लर चलाते थे। उनका बेटा यश अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उनके काम में मदद करता था। परिवार में उनकी पत्नी, बेटी, बड़े भाई और माता-पिता भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed