फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rioters vandalized vehicles in Malharganj area, Police Commissioner arrived

Indore News: मल्हारगंज क्षेत्र में हुड़दंगियों ने वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस कमिश्नर पहुंचे

Thu, 13 Mar 2025 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

घटना को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी गंभीरता से लिया। वे दोपहर में रहवासियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मल्हारगंज थाने के अफसरों से भी पूछा कि क्षेत्र के कितने आदतन अपराधों की धरपकड़ की गई।

विज्ञापन
Indore News: Rioters vandalized vehicles in Malharganj area, Police Commissioner arrived
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस शहर ने शहर में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों की धड़पकड़ के लिए मुहिम छेड़ रखी है। इसके बावजूद हुड़दंगियों के हौसले बुलंद है। मल्हारगंज क्षेत्र में हुड़दंगियों ने आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से रहवासियों में नाराजगी है। अभी तक पुलिस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीसीटीवी फुजेट के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

यह खबर पढ़ें- होली पर इंदौर और महू में हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन

 

होली का त्यौहार आते ही कई असामाजिक तत्व चंदे के नाम पर रहवासियों को परेशान करना शुरू कर देते है। ज्यादा चंदा नहीं देने पर फिर परेशान किया जाता है। इसके अलावा त्यौहार के समय नशे में भी कई लोग उत्पात मचाते है। मल्हारगंज क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने सड़क पर खड़े वाहनों के कांच फोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



कांच फोड़ने की आवाजें रहवासियों ने सुनी और वे बाहर आए तो बदमाश गाली गलौच करते हुए भाग गए। संभवत: नशे की हालत में बदमाशों ने यह वारदात की।  सुबह रहवासियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने भी गंभीरता से लिया। वे दोपहर में रहवासियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मल्हारगंज थाने के अफसरों से भी पूछा कि क्षेत्र के कितने आदतन अपराधों की धरपकड़ की गई। अब मल्हारगंज थाना भी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed