{"_id":"683ee59f54e2fb127708524b","slug":"indore-news-qawwal-naushad-ali-booked-for-rape-fraud-and-forced-religious-conversion-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: झूठे नाम से महिला से प्यार, फिर बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला से लाखों रुपए झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: झूठे नाम से महिला से प्यार, फिर बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला से लाखों रुपए झटके
Tue, 03 Jun 2025 07:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:26 PM IST
सार
Indore News: मुंबई के कव्वाल नौशाद अली पर इंदौर की एक महिला ने बलात्कार, धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को अमन बताकर महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
नौशाद अली
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सदर बाजार थाने में मुंबई के कव्वाल नौशाद अली के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौशाद को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। महिला घबराई हुई थी और पुलिस के पास जाने में डर रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे समझाया और केस दर्ज करवाने में मदद की।
अमन बनकर की दोस्ती
नौशाद अली ने खुद को अमन बताकर वर्ष 2013 से पीड़िता के संपर्क में रहना शुरू किया था। वर्ष 2018 में जब महिला को आरोपी के आधार कार्ड से असल पहचान का पता चला, तो उसने आपत्ति जताई। इसके जवाब में आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 69, 308(2), 296, 115(2), 351(3) और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Indore Couple Missing: खौफनाक हनीमून, बहू की आखिरी रिकॉर्डिंग मिली... दम फूल रहा मेरा
विज्ञापन
बस यात्रा में हुई थी पहचान
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2013 में उसकी मुलाकात नौशाद से बस यात्रा के दौरान हुई थी। वह नौकरी के सिलसिले में प्रतिदिन मानपुर से अपडाउन करती थी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को 'अमन' नाम से परिचित कराते हुए दोस्ती की और बताया कि वह संगीत से जुड़ा हुआ है तथा लाइव कार्यक्रम करता है। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे होते चले गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम नौशाद अली, पिता रफीक सवारी निवासी सुलवाड़ा, महाराष्ट्र बताया। इस खुलासे ने पूरे मामले को एक नई दिशा दी।
विवाह का झांसा देकर शोषण, असली पहचान से हुआ खुलासा
वर्ष 2018 में जब पीड़िता इंदौर स्थित अपने फ्लैट में रह रही थी, तब अमन उर्फ नौशाद ने उससे विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान महिला के हाथ आरोपी का आधार कार्ड लग गया, जिससे उसका असली नाम और धर्म सामने आया। जब पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताई और विवाह की बात की, तो आरोपी ने पहले उसे इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। यह घटना पीड़िता के लिए मानसिक और शारीरिक शोषण का कारण बनी।
लाखों रुपए भी ठगे
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोस्ती के दौरान आरोपी ने उससे चार से पांच लाख रुपये ठग लिए और बार-बार जबरन संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। 31 मई 2025 को आरोपी फिर से सरवटे बस स्टैंड पर मिला और पीड़िता के फ्लैट तक पहुंच गया। चाय पीने का बहाना बनाकर उसने फिर से बलात्कार किया और पूरी रात वहीं रुका रहा। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहले तो पीड़िता ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की समझाइश के बाद सोमवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन