फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Newlywed man found dead in Meghalaya, wife missing after haunting voice note

Indore Couple Missing: खौफनाक हनीमून, बहू की आखिरी रिकॉर्डिंग मिली... दम फूल रहा मेरा

Tue, 03 Jun 2025 03:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Jun 2025 03:12 PM IST
सार

Indore Couple Missing : राजा का शव मिलने के बाद सोनम के लिए चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। इस बीच सोनम की एक रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Indore news: Newlywed man found dead in Meghalaya, wife missing after haunting voice note
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के नवदंपति राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में बुरी खबर आई है। सोमवार को राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश की जा रही है। दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। 23 मई को लापता होने के 11 दिन बाद मंगलवार को राजा का शव गहरी खाई से मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को इंदौर लाया जाएगा। वहीं, सोनम की अभी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


Indore: खाई में ड्रोन उड़ाकर देखे, सोनम का पता नहीं चला, शव के पास मिली दवा राजा की
विज्ञापन


राजा की मौत की खबर के बाद उसके घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। सोनम के परिवार वाले भी राजा के घर पर पहुंचे हैं। राजा की मौत की खबर उसकी मां उमा और पिता अशोक को नहीं दी गई है। उन्हें टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दूर रखा जा रहा है। परिवार के मुताबिक उन्हें कैसे बताएं कि बेटा अब दुनिया में नहीं रहा, यह किसी के समझ नहीं आ रहा। राजा के 23 मई से लापता होने के बाद से ही उनकी मां उमा हर दिन भगवान के सामने बैठी रहती है। हर शाम को वह मंदिर जाकर बेटे राजा और बहू सोनम के सकुशल होने की प्रार्थना करती है। सोमवार को भी राजा की मौत की जानकारी भले ही परिवार को लग गई थी लेकिन मां शाम को मंदिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम के सकुशल होने के लिए प्रार्थना
सोनम के रिश्तेदार सोनम के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इन सबके बीच सोनम की एक रिकार्डिंग भी सामने आई है। इसमें वह सास उमा से बात कर रही है। राजा की मौत के पहले यह सोनम की घर पर आखिरी बार बात थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए। 

सास की सोनम से आखिरी बातचीत

सास- बेटा, कैसी है तू? मैं साबूदाना फलाहार बना रही थी तो तेरी याद आई कि आज तो मेरी बहू की ग्यारस है। उपवास किया है न?

सोनम- हां मां, मैंने इनको साफ कह दिया कि मैं घूमने-फिरने के चक्कर में अपनी ग्यारस नहीं तोड़ूंगी।

सास- बेटा, तू इतनी हांफ क्यों रही है? कुछ खा लेना, उपवास का मिले तो।

सोनम- मां, यहां कुछ भी ढंग का खाने-पीने को नहीं। अभी एक जगह कॉफी पी तो ऐसा लगा न जाने क्या पी रहे हैं।

सास- बेटा, अभी तुम कहां हो?

सोनम- मां ये घूमने जंगलों में ले आए हैं। खूब खड़ी और कठिन चढ़ाई है।

सास- तो तुम वहां क्या देखने गए। नीचे से ही देख लेते।

सोनम- झरना देखने गए थे।

सास- सांस फूल रही है न।

सोनम- हां, दम फूल रहा है। बाद में करती हूं बात।

सास- कोई बात नहीं बेटा, तुम्हारा फोन लग गया, अब हम निश्चिंत हैं। तू उपवास का खा लेना।

बातचीत का ऑडियो भी सुने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed