फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Protest against Sarafa Chowpatty begins, decision will be taken in the general meeting of the cor

Indore News: सोना-चांदी व्यापारी उतरे सराफा चौपाटी के विरोध में, निगम की बैठक में होगा फैसला

Wed, 13 Aug 2025 06:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Aug 2025 06:39 PM IST
सार

इंदौर की सराफा चौपाटी पर देश के राजनेता, फिल्मी सितारे आते रहते हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में चौपाटी पर जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की जैसे हालात बनने लगे हैं। कई बार छेड़छाड़ को लेकर विवाद भी हुए हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Protest against Sarafa Chowpatty begins, decision will be taken in the general meeting of the cor
चौपाटी का विरोध करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सराफा चौपाटी के व्यंजनों का स्वाद देशभर में मशहूर है, लेकिन अब चौपाटी का विरोध स्थानीय सोना चांदी व्यापारी ही करने लगे हैं। उनका कहना है कि या तो चौपाटी को सराफा क्षेत्र से गांधी हाॅल परिसर या अन्य जगह शिफ्ट कराया जाए, या फिर चाट दुकानों की संख्या सीमित रखी जाए। नगर निगम ने चौपाटी को लेकर एक कमेटी भी गठित की थी। कमेटी ने राय दी थी कि चाट की दुकानें सीमित की जाएं। बुधवार को सराफा व्यापारियों ने धरना दिया और चौपाटी के विरोध में नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


सराफा में 80 परंपरागत चाट के स्टाॅल वर्षों से लगते रहे हैं, लेकिन अब स्टाॅल की संख्या 150 से ज्यादा हो चुकी है। इस कारण सराफा व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। इसे देखते हुए सराफा चौपाटी को लेकर फैसला नगर निगम की बैठक में होगा। यह बैठक इसी माह होगी। 
विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  समिति ने तैयार की रिपोर्ट, सदस्य बोले-सराफा चौपाटी शिफ्ट करने का फैसला हम नहीं ले सकते

विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का मुक्की को लेकर होते हैं विवाद
इंदौर की सराफा चौपाटी में देश के राजनेता, फिल्मी सितारे आते रहते हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में चौपाटी पर जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की जैसे हालात बनने लगे हैं। कई बार छेड़छाड़ को लेकर विवाद भी हुए हैं। इसके अलावा सराफा व्यापारी व क्षेत्र के रहवासी भी चौपाटी के विरोध में हैं। उनका कहना है कि पहले चौपाटी में घरों से बने व्यंजन लाकर बेचे जाते थे, लेकिन अब ज्यादातर दुकानदार चौपाटी पर ही व्यंजन तैयार करते हैं। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा रातभर शोर के कारण रहवासी परेशान होते हैं। दुकानदार सड़क का ज्यादातर हिस्सा घेर लेते हैं।


कमेटी कर चुकी है दौरा
शिकायतों के बाद मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने सराफा चौपाटी का दौरा कर रिपोर्ट महापौर परिषद में रखी थी। इसमें स्टाॅलों की संख्या सीमित करने पर जोर दिया गया है। अब इस मामले में निगम परिषद की बैठक में बहुमत के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed