फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Property dealer rapes minor receptionist, case registered under POCSO Act

Indore News: नाबालिग रिसेप्शनिस्ट के साथ प्राॅपर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Mar 2025 08:57 PM IST
सार

डर के कारण उनसे दफ्तर आना छोड़ दिया तो दफ्तर में काम का बहाना बनकर वह घर आ गया और फिर कार में सुनसान जगह लेकर रेप किया। जब नाबालिग ने आरोपी को इनकार करना शुरू कर दिया तो वह परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Indore News: Property dealer rapes minor receptionist, case registered under POCSO Act
नाबालिग के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सपना संगीता क्षेत्र की एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली एक नाबालिग के साथ प्राॅपर्टी डीलर ने दुष्कर्म किया। वह कंपनी के दफ्तर में अक्सर आता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


यह खबर पढ़ें- मल्हारगंज क्षेत्र में हुड़दंगियों ने वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस कमिश्नर पहुंचे

विज्ञापन

नाबालिग ने पुलिस शिकायत में कहा कि एक दिन आरोपी शहजाद निवासी नायता मुंडला दफ्तर में कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता लेकर आया था। कोल्ड ड्रिंक में नशा भी था। पीने के बाद वह होश में नहीं थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता था। डर के कारण उनसे दफ्तर आना छोड़ दिया तो दफ्तर में काम का बहाना बनाकर वह घर आ गया और फिर कार में सुनसान जगह लेकर दुष्कर्म किया। जब नाबालिग ने आरोपी को इनकार करना शुरू कर दिया तो वह परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग ने अपने पिता को यह बात बताई। इसके बाद पिता ने जूनी इंदौर थाने में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed