फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Preparations for Devi Ahilya Jayanti- Her saga is being narrated through drama across the state

Indore News: देवी अहिल्या जयंती की तैयारी-प्रदेशभर में नाटक के माध्यम से सुनाई जा रही उनकी गाथा

Sun, 20 Apr 2025 07:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

विश्व मंगल सभा की सूरज डामोर व नलिनी चौखंडे ने बताया कि अभी तक नाटक के माध्यम से 60 हजार से ज्यादा लोग देवी अहिल्या बाई के जीवन को जान चुके है। उन्होंने किस तरह सेवा कार्य किए। कितने सफल तरीके से शासन चलाया  इस सब बातों उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Preparations for Devi Ahilya Jayanti- Her saga is being narrated through drama across the state
अहिल्या बाई पर आधारित नाटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती 31 मई को मनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसे बड़े पैमाने पर बनाने का फैसला लिया है। इंदौर और उज्जैन में दो बड़े आयोजन होना है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू शामिल होंगी। इसके अलावा देश और प्रदेश के कई शहरों में देवी अहिल्या पर आधारित नाटकों का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। विश्व मंगल सभा द्वारा प्रदेश के 15 शहरों में देवी अहिल्या के नाटक का मंचन हो रहा है। महेश्वर में यह नाटक काफी सफल रहा और दर्शक नाटक को देखकर भाव विभोर हो गए थे।

विज्ञापन


येे खबर भी पढ़ें:मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, जमकर नारेबाजी की और कही ये बात 

विज्ञापन

 

नाटक में नागपुर के कलाकारों ने देवी अहिल्या के काल को बखूबी मंच पर उतारा। विश्व मंगल सभा की सूरज डामोर व नलिनी चौखंडे ने बताया कि अभी तक नाटक के माध्यम से 60 हजार से ज्यादा लोग देवी अहिल्या बाई के जीवन को जान चुके है। उन्होंने किस तरह सेवा कार्य किए। कितने सफल तरीके से शासन चलाया और दुश्मनों को भी कूटनीतिक तरीके से हराया। इस सब बातों उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महेश्वर में बनेगा हैंडलूम विलेज

महेश्वर में अहिल्या लोक बनाने की योजना सरकार ने तैयार की है। उज्जैन में सिंहस्थ मेले को लेकर आयोजित बैठक में अहिल्या लोक पर भी चर्चा हुई। अफसरों को कहा गया है कि महेश्वर के अलावा मंडलेश्वर व आसपास के गांवों में पर्यटन की संभावनाएं है। महेश्वर में किले के अलावा देवी अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित एक संग्रहालय बनाया जाए। इसके अलावा चंदेरी की तरह महेश्वर में भी हैंडलूम विलेज बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है,क्योकि महेश्वर की माहेश्वरी साड़ी भी देशभर में प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed