{"_id":"661bf601e3f3f641e6054fcd","slug":"indore-news-patwari-suspend-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पांच पटवारी सस्पेंड, जमीनों की फाइल रोककर रखते थे, कलेक्टर ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पांच पटवारी सस्पेंड, जमीनों की फाइल रोककर रखते थे, कलेक्टर ने की कार्रवाई
Sun, 14 Apr 2024 08:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 08:58 PM IST
सार
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद में कलेक्टर आशीष सिंह ने पटवारियों पर एक्शन लिया। एक आरआई को भी सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
बैठक लेते कलेक्टर आशीष सिंह।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पांच पटवारी और एक आरआई को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कई शिकायतें मिलने के बाद यह एक्शन लिया। करीब एक हफ्ते पहले कलेक्टर ने अपर कलेक्टरों की टीम बनाकर अवकाश के दिन सभी रेवेन्यू कोर्ट खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की बड़ी गड़बड़ियां मिली, जिसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया।
यह हुए सस्पेंड
रोशिता तिवारी (मल्हारगंज), हरीश शर्मा (मल्हारगंज), ओम परवार (बिचौली हप्सी), प्रभुदयाल मुकाती (जूनी इंदौर) और नितेश राणा (राऊ)। आरआई सुबोध टैनी को भी सस्पेंड किया गया है। रोशिता तिवारी और हरीश शर्मा को भू अभिलेख में अटैच किया गया। ओम परवार को हातोद, प्रभुदयाल मुकाती को महू और नितेश राणा को देपालपुर अटैच किया गया है।