फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Drones were flown in the ditch but Sonam could not be traced, Raja's medicine was found near the body

Indore Couple Missing: खाई में ड्रोन उड़ाकर देखे, सोनम का पता नहीं चला, शव के पास मिली दवा राजा की

Tue, 03 Jun 2025 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

खाई में मिले शव के पास एक दवा भी मिली है। परिजनों ने कहा कि राजा को एसिडिटी की शिकायत रहती है। वह दवा उसकी ही होगी। सोनम और राजा के पास तीन मोबाइल फोन थे। वे तीनों फोन अब तक नहीं मिले है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।

विज्ञापन
Indore: Drones were flown in the ditch but Sonam could not be traced, Raja's medicine was found near the body
खाई में हो रही सोनम की खोजबीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग गए दंपति में से पति राजा का शव मिलने के बाद पुलिस अब सोनम का पता करने में जुटी है। दोपहर तक सोहरा के उम्बलई में रियात अर्लियांग पार्किंग स्थल के नीचे की खाई वाले हिस्से में ड्रोन उड़ाकर और खोजी दलों ने पहाड़ से नीचे उतर कर सोनम को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद राजा को खाई से नीचे फेंक दिया गया होगा और सोनम को बदमाश अपहरण कर दूसरी जगह ले गए होंगे।

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: शिलांग डबलडेकर रूट की खाई में 11वें दिन मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे
विज्ञापन


पुलिस पार्किंग स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अभी अज्ञात है। पुलिस लूट और तात्कालिक विवाद मानकर इस मामले की कडि़या जोड़ने का प्रयास कर रही है,क्योकि किराए पर ली गई स्कूटर घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


घना जंगल और बारिश के चलते इस रुट पर कही सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे है। इस कारण पुुलिस को आरोपियों का कोई  पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अफसर यह मानकर चल रहे है कि राजा का पार्किंग स्थल पर ही स्थानीय लोगों से किसी बात पर विवाद हुआ होगा और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस कारण पड़ताल का फोकस पार्किंग स्थल ही है। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूट या विवाद के बाद बदमाशों ने किराए की स्कूटर भी ले ली और उसे 20 किलोमीटर आगे लेकर लावारिस छोड़ दिया।




खाई में मिले शव के पास एक दवा भी मिली है। परिजनों ने कहा कि राजा को एसिडिटी की शिकायत रहती है। वह दवा उसकी ही होगी। सोनम और राजा के पास तीन मोबाइल फोन थे। वे तीनों अब तक नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है।

शिलांग में रुके राजा के भाई शव को बुधवार सुबह प्लेन से इंदौर लाने की तैयारी कर रहे है। सोनम का पता बुधवार सुबह तक नहीं चलता है तो फिर सोनम का भाई शिलांग में रुक सकता है। इसके लिए गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। नए सिरे से संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पहले पुलिस अफसर हादसा मानकर दोनों के लापता होने को आशंका जता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed