{"_id":"68d4074ea2f93b8f61061de5","slug":"indore-news-mob-thrashes-ibus-driver-after-he-hits-elderly-man-in-rajwada-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने बस ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने बस ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा
Wed, 24 Sep 2025 09:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:30 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के व्यस्त राजवाड़ा इलाके में मंगलवार शाम एक आई-बस चालक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना से नाराज भीड़ ने तुरंत बस को रोककर चालक को नीचे उतारा और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, राजवाड़ा में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक आई-बस ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: आईआईटी में 5.5 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्टार्टअप्स ने शुरू की टेस्टिंग
क्या है पूरा मामला?
यह घटना राजवाड़ा स्थित गणेश केप मार्ट के सामने घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक 65 वर्षीय बुजुर्ग अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार आई-बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनके चेहरे पर चोटें आईं।
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ ने चालक को सिखाया सबक
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। लोगों ने अपनी गाड़ियां बस के आगे लगाकर उसे रोक लिया। कुछ युवक बस के केबिन में घुस गए और चालक को बाहर खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल बुजुर्ग के परिवार को सूचना दी।
पुलिस ने कहा- नहीं मिली कोई शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बस चालक भी कुछ देर बाद बस लेकर चला गया। टीआई के अनुसार, शाम के समय राजवाड़ा में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।