फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Minister Vijayvargiya traveled by metro train, told officers to start it soon for passengers

Indore News:मंत्री विजयवर्गीय ने किया मेट्रो में सफर,अफसरों से कहा-जल्दी यात्रियोंं के लिए शुरू करें

Sat, 19 Apr 2025 06:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 19 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दोपहर में मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। फिर पांच किलोमीटर का सफर मेट्रो से तय किया। उन्होंने स्टेशन पर उन सुविधाओं की जानकारी ली, जो यात्रियों को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का सफर वाकई अच्छा रहा है। यह लोगों के सफर को और सुविधाजनक बनाएगी।

विज्ञापन
Indore News: Minister Vijayvargiya traveled by metro train, told officers to start it soon for passengers
मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए जाते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की मेट्रो ट्रेन जल्द ही यात्रियों के लिए  शुरू होगी। शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया। वे गांधी नगर स्टेशन से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित मेट्रो के अगले स्टेशन तक पहुंचे। अफसरों ने सफर के दौरान मेट्रो कोच की खूबियों को बताया। मंत्री विजयवर्गीय ने अफसरों से कहा कि मेट्रो के संचालन के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्दी ही इसकी सौगात शहरवासियों को दी जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:अरिजीत सिंह का लाइव शो 7 बजे से, 50 से अधिक बैक डांसर और हजारों फैंस का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री दोपहर 12 बजे मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। पांच किलोमीटर तक का सफर उन्होंने किया। उन्होंने स्टेशन पर मिलने वाली यात्रियों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का सफर वाकई अच्छा रहा है। यह लोगों के सफर को और सुविधाजनक बनाएगी। अब अगला लक्ष्य मेट्रो का ट्रायल है, जो  रेडिसन चौराहे तक होने वाला है। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए है।

 

इंदौर में विधानसभा चुनाव के पहले मेट्रो का ट्रायल रन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। मेट्रो के कोच बड़ौदा के प्लांट से आए थे। मेट्रो ट्रेक के अलावा कोच का ट्रायल रन हुआ। बाद में अलग-अलग स्पीड से  ट्रेन को चलाकर देखा गया। रेलवे की तरफ से सेफ्टी आडिट भी किया गया और कुछ दिन पहले ही मेट्रो के कमर्शियल रन की मंजूरी मेट्रो रेल कार्पोरेशन को मिल चुकी है। मेट्रो को एयरपोर्ट से और कुर्मेटी बस स्टेशन से जोड़ने की कवायद चल रही है। अगले साल तक मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर लंबाई में शुरू हो सकता है।  

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी जिस हिस्से में मेट्रो का संचालन होगा। वहां यात्री सिर्फ मेट्रो ट्रेन के सफर का अनुभव लेने आएंगे। हमारी कोशिश है कि दीपावली तक मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर तक होगा। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक इसके संचालन होने यात्रियों की संख्या भी अधिक हो जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed