फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Metro Work in Indore Delayed Due to New Survey, Passenger Issues on Agriculture College Rout

Indore: इंदौर में मेट्रो के नए सिरे से सर्वे के कारण मध्य हिस्से के काम में देरी,कृषि कालेज रुट पर यात्री कम

Fri, 19 Jul 2024 07:19 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

डेढ़ माह पहले हुई बैठक में रेलवे को रिंग रोड से कृषि काॅलेज, एमवाय होते हुए रीगल तक लाने का सुझाव आया था। इसे लेकर सर्वे में यह तथ्य आया है कि मेट्रो ट्रेन का संचालन उस रुट पर ज्यादा होता है, जहां यात्री ज्यादा सफर करते है।

विज्ञापन
Indore News: Metro Work in Indore Delayed Due to New Survey, Passenger Issues on Agriculture College Rout
इंदौर मेट्रो रुट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें मेट्रो ट्रेन के रुट को लेकर इंदौर के जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए गए सुझावों के हिसाब से सर्वे करने के निर्देश दिए है। इस चक्कर में अभी तक मध्य हिस्से के टेंडर भी नहीं हो पाए है, जबकि विधानसभा चुनाव के बाद उस हिस्से में काम शुरू होना था। नए सिरे से हुए सर्वे का काफी काम हो चुका है।

विज्ञापन

 

अब देखना है कि सुझावों के बाद कितना बदलाव होता है, हालांकि यह संभव नजर नहीं आ रहा है,क्योकि बदलाव करने के बाद नए सिरे से अलाइनमेंट बनाना होगा और मेट्रो के लिए नए सिरे से सरकारी व निजी संपत्तियां अधिगृहित करना होगा। इस कारण मेट्रो का काम इंदौर में काफी पिछड़ सकता हैै।

विज्ञापन

 

डेढ़ माह पहले हुई बैठक में रेलवे को रिंग रोड से कृषि काॅलेज, एमवाय होते हुए रीगल तक लाने का सुझाव आया था। इसे लेकर सर्वे में यह तथ्य आया है कि मेट्रो ट्रेन का संचालन उस रुट पर ज्यादा होता है, जहां यात्री ज्यादा सफर करते है और उन्हें शार्टकट का विकल्प मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि कालेज वाले क्षेत्र में ज्यादा ट्रैफिक नहीं है और मध्य हिस्से मेें जाने वाले लोगों को घूमकर जाने में समय भी काफी लगेगा। इसलिए उस विकल्प को अमल मेें लाना संभव नहीं नजर आ रहा है।

 

रेसकोर्स क्षेेत्र से मेट्रो की केनेक्टिविटी भी आसान नहीं है,क्योकि खजराना चौराहे तक मेट्रो का काम हो चुका है। सूत्रों के अनुसार पुराने तय रुट पर ही काम होगा, लेकिन नए सर्वे के कारण दो माह से मध्य हिस्से की तैयारियां रुकी है। अभी वहां सिर्फ मिट्टी परीक्षण ही हो पाया है। अब माना जा रहा है कि वर्षाकाल के बाद ही खुदाई संभव हो पाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed