फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Makeup Artist Kills Boyfriend by Strangulation, Surrenders to Police

Indore News: लिव इन पार्टनर थे दोनों, झगड़ा हुआ तो प्रेमिका ने गला घोंटकर मार डाला

Wed, 26 Feb 2025 07:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Feb 2025 07:44 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंची और अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Indore News Makeup Artist Kills Boyfriend by Strangulation, Surrenders to Police
हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले साथ रहने आए थे
एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक, यह घटना पिपल्याराव इलाके की है। यहां किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय कृष्णा सिसोदिया (निवासी तेजाजी नगर, नई बस्ती) मंगलवार देर शाम थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने दोस्त 21 वर्षीय संस्कार पटोलिया (पुत्र घनश्याम पटोलिया, निवासी सागर) की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संस्कार डिलीवरी का काम करता था और मूल रूप से सागर का निवासी था, जबकि कृष्णा एक मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों एक सप्ताह पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे।

विज्ञापन

घर जाने की जिद पर हुआ झगड़ा
पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार उसे रोक रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़े के दौरान जब कृष्णा बाहर जाने लगी, तो संस्कार ने उसका दुपट्टा खींच लिया। इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हो गई और खुद को बचाने की कोशिश में कृष्णा ने उसी दुपट्टे से संस्कार का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की बात भी आई सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संस्कार नशे का आदी था। पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार को सागर में दे दी गई है। पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। संस्कार के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed