{"_id":"6a09fa7c891770ae9e0ea34f","slug":"indore-news-inspects-turmeric-and-mango-shake-outlets-food-poisoning-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दुल्हन की मौत के बाद पूरे शहर में हल्दी की सैंपलिंग, मैंगो शेक वालों पर भी गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दुल्हन की मौत के बाद पूरे शहर में हल्दी की सैंपलिंग, मैंगो शेक वालों पर भी गिरी गाज
Mon, 18 May 2026 06:56 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 18 May 2026 06:56 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में मिलावटी हल्दी के कारण एक दुल्हन की मौत होने के बाद जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सनावदिया, मालवा मिल, मांगलिया और मूसाखेड़ी के हाट बाजारों में हल्दी की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खरगोन में हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन राखी की तबीयत इतनी बिगड़ी कि उसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में मिलावटी हल्दी के कारण एक दुल्हन की दुखद मृत्यु का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस गंभीर घटना को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के सीधे निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेय पदार्थों और खुले बाजारों में बिकने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों और साप्ताहिक हाट बाजारों में औचक निरीक्षण और जांच की कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें...
Shocking: हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी
हाट बाजारों में हल्दी की सघन जांच
कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा खुले बाजारों और हाट बाजारों में बेची जा रही हल्दी की शुद्धता की बारीकी से जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में अधिकारियों की टीम ने सनावदिया हाट बाजार पहुंचकर वहां बिक रही हल्दी की प्रारंभिक जांच की। इसके साथ ही मालवा मिल क्षेत्र तथा उसके आसपास के हाट बाजार इलाकों में भी हल्दी की शुद्धता जांची गई। इससे पहले प्रशासन की टीम मांगलिया हाट और मुसाखेड़ी क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि, अब तक की गई प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरी तरह आश्वस्त होने के लिए हल्दी के नमूने एकत्र कर उन्हें विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता है। खुले बाजारों और मौसमी खाद्य सामग्रियों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह सैंपलिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
गुजरात रस पर प्रशासनिक गाज
हल्दी के साथ-साथ प्रशासन ने अन्य खाद्य और पेय पदार्थों की जांच में भी तेजी ला दी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने स्नेहलतागंज में स्थित गुजरात रस नामक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के समय वहां निर्माता राजेंद्र पटेल मौजूद मिले। जांच के दौरान वहां मैंगो शेक का निर्माण और विक्रय होते हुए पाया गया। अधिकारियों ने मौके से दो मैंगो शेक, शक्कर और खाद्य रंग के कुल चार नमूने जांच के लिए जब्त किए। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान के खाद्य पंजीयन में दुकान का पता व्यवस्थित और स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आगामी आदेश तक वहां निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
योगी आमरस भंडार का कारोबार बंद
प्रशासनिक टीम ने इसके बाद चिमन बाग चौराहा स्थित योगी आमरस भंडार का निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर चंद्रहास पटेल व्यवसाय का संचालन करते हुए पाए गए। जांच के दौरान दुकान पर मैंगो शेक का विक्रय किया जा रहा था। जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की मांग की, तो मौके पर प्रतिष्ठान का कोई भी वैध खाद्य पंजीयन उपलब्ध नहीं मिला। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मैंगो शेक और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य रंग के कुल दो नमूने जांच के लिए एकत्र किए। संबंधित खाद्य श्रेणी के लिए वैध फूड लाइसेंस न होने के कारण प्रशासन ने वैध पंजीयन प्राप्त होने तक उक्त खाद्य कारोबार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन