फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore begins preparations for cleanliness survey, Mayor hosts poha party

Indore News: इंदौर ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी शुरू, मेयर ने की पोहा पार्टी

Sun, 28 Dec 2025 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि सफाई मित्रों के कारण ही इंदौर स्वच्छता में हमेशा आगे रहा है। सफाई मित्रों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन के कारण ही इंदौर लगातार देश में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। 

विज्ञापन
Indore News: Indore begins preparations for cleanliness survey, Mayor hosts poha party
महिला सफाईकर्मियों के साथ पोहा पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन आने के बाद इंदौर नगर में इसमें शामिल होने के लिए फिर से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 175 बिन्दू तय हुए है। जिसके आधार पर शहरों की स्वच्छता को परखा जाएगा। इसमें शहर के सफाईकर्मियों का योगदान भी रहेगा। सफाईकर्मियों को प्रेरित करने के लिए मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने उनके साथ पोहा पार्टी की।

विज्ञापन

फूटी कोठी ब्रिज के पास सफाई मित्रों के साथ उन्होंने संवाद किया गया। इस अवसर पर महापौर ने सफाई मित्रों के साथ चाय एवं पोहा पार्टी में सहभागिता करते हुए स्वच्छता व्यवस्था, जमीनी चुनौतियों एवं सुधार के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण आने वाला है हम सबको फिर से मिलकर लगना है। अाप सभी को तैयार रहना होगा। इस पर महिला सफाई मित्रों ने कहा कि हम सभी तैयार भी है और इंदौर का स्वच्छता में सिरमौर बनना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सफाई मित्रों की इंदौर शहर की स्वच्छता में उनकी अहम भूमिका रही है। हम हर रविवार को शहर के दो झोन में सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता पर संवाद एवं सफाई मित्रों के साथ ही पोहा पार्टी करेंगे। सफाई मित्रों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन के कारण ही इंदौर लगातार देश में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने सफाई मित्रों से स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया तथा आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

 

इस दौरान महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छ इंदौर के संकल्प को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed