फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news independence day 2025 parade and award ceremony details

Indore News: आरएपीटीसी ग्राउंड पर होगा 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 09:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Aug 2025 09:50 PM IST
सार

Indore News: मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 17 दल परेड में हिस्सा लेंगे, कलेक्टर आशीष सिंह करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
indore news independence day 2025 parade and award ceremony details
हर घर तिरंगा अभियान में आज हुए कार्यक्रम के दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह सुबह 9 बजे महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कलेक्टर आशीष सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां भी होगी। पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का भोपाल से सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर विशाल एलईडी पर्याप्त संख्या लगाई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर का भारत माता मंदिर- यहां होती है देशभक्ति, मंत्र, श्लोक नहीं, गूंजते हैं राष्ट्रीय गीत
विज्ञापन


मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 17 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षाबल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, यातायात पुलिस, स्काउट, गाईड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहेंगे। परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक आरएपीटीसी नीति दंडोतिया करेंगी। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार सोनाली वास्कले करेंगी। समारोह में प्रथम वाहिनी और बीएसएफ का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कार्यक्रम के दौरान गरिमा विद्या मंदिर, शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर, शासकीय सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 और उमिया पाटीदार कन्या विद्यालय के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में होंगे आयोजन
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। यह ध्वजारोहण प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया करेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पहले वे अपने बंगले पर भी ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह 15 अगस्त को संभागायुक्त कार्यालय सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण करेंगे। वे सुबह 6:45 बजे बंगले पर, सुबह 7:15 बजे रेसीडेंसी क्लब पर, सुबह 7:45 बजे संभागायुक्त कार्यालय पर तथा सुबह 8 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 9 बजे आरएपीटीसी ग्राउण्ड में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में शामिल होंगे।


भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पर भी होगा झंडावंदन
भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पर भी सुबह झंडावंदन कार्यक्रम होगा। इसके साथ नगर निगम, आईडीए और अन्य सभी प्रमुख कार्यालयों पर भी आयोजन किए जाएंगे। 

जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होंगे कार्यक्रम
जिला स्तर पर भी विधान सभा अध्यक्ष/मंत्री/कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन होगा और परेड की सलामी ली जाSगी। जिलेवार सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके अनुसार इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रात: 9:25 बजे से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण भोपाल से जिलास्तर पर होगा। तत्पश्चात 5 मिनिट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश का वाचन जिलों के लिए तय अतिथियों द्वारा किया जाएगा। जनपद पंचायत मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें अध्यक्ष नगर पालिका/नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्र गान गाया जाएगा। पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार प्रातः 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि तत्पश्चात सांस्कृतिक/साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जाए। कॉलेज/स्कूल में खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन, अन्तर्विद्यालय अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों/प्रमाण पत्रों/मेडल आदि के वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित किए जाए। वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए, इस कार्यक्रम का प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने में वन विभाग का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाए। निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल/कालेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाए। विभिन्न समारोहों में ध्वनि विस्तार यंत्र (लाउड स्पीकर) का उपयोग किया जाता है और उस पर गानों के रिकार्ड बजाए जाते हैं तो गानों का चयन सुरुचिपूर्ण और समयोचित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाए एवं वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शाल, श्रीफल से सम्मानित करेंगे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए बहुत खास है। स्वतंत्रता दिवस की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीदों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें पोर्टल में तिरंगे के साथ नागरिक अपने फोटो अपलोड कर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिस तरह से इंदौर लगातार कई मामलों में नंबर वन है, उसी तरह हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान में भी नंबर वन बने, इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर की जनता से सक्रिय सहभागिता की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed