फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bharat Mata Mandir of Indore - Here patriotism is practiced, not mantras, shlokas, but national songs

Indore: इंदौर का भारत माता मंदिर- यहां होती है देशभक्ति, मंत्र, श्लोक नहीं, गूंजते हैं राष्ट्रीय गीत

Thu, 14 Aug 2025 07:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Aug 2025 07:22 PM IST
सार

15 अगस्त को सुबह से मंदिर में भीड़ लगी रहती है। माता-पिता अपने बच्चों को मंदिर में लाते है और भारता माता के दर्शन कराते हैं। कई बच्चे यहां राष्ट्रीय ध्वज भी लगाकर जाते हैं। मंदिर के बगीचे का रखरखाव नगर निगम करता है। यहां वाॅकिंग ट्रेक बनाया गया हैै।

विज्ञापन
Indore: Bharat Mata Mandir of Indore - Here patriotism is practiced, not mantras, shlokas, but national songs
इंदौर में है भारत माता मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वैसे तो कई मंदिर है, लेकिन एक अनूठा मंदिर सुखलिया क्षेत्र में भी है। जहां मंत्र-श्लोक नहीं, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान गाए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। लोग इस मंदिर में देशभक्ति के भाव के साथ आते हैं और वंदे भारत व भारत माता की जय के नारे लगाते हैं।

विज्ञापन

यह मंदिर है इंदौर के सुखलिया ग्राम क्षेत्र में। मंदिर का निर्माण नगर निगम के बगीचे में 25 साल पहले संत भय्यू महाराज ने कराया था।इस मंदिर का लोकार्पण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने किया था। हर स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर मंदिर में विशेष  आयोजन  होते हैैं। राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान गाया जाता है।

विज्ञापन


देेश का नक्शा और अशोक चक्र भी हैं मंदिर में

 

यह मंदिर दो फ्लोर पर बना है। तल मंजिल पर मंदिर का एक कक्ष है, जहां कारगिल वार से जुड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं और देशभक्ति के नारे लिखे हुए हैं। प्रथम मंजिल पर भारत माता की तिरंगा लिए हुए मूर्ति है। मूर्ति के पीछे भारत का नक्शा और अशोक चक्र है। जिसमें अलग-अलग राज्यों की तस्वीरें हैं। मंदिर की देखरेख करने वाली महिला पुजारी कहती है कि मंदिर सुबह आठ बजे से शाम रात मंदिर खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को सुबह से मंदिर में भीड़ लगी रहती है। माता-पिता अपने बच्चों को मंदिर में लाते है और भारता माता के दर्शन कराते हैं। कई बच्चे यहां राष्ट्रीय ध्वज भी लगाकर जाते है। मंदिर के बगीचे का रखरखाव नगर निगम करता है। यहां वाॅकिंग ट्रेक बनाया गया हैै। बगीचे का कुछ हिस्सा मेट्रो रेल के उपयोग के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed