फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News IIT student online betting suicide Police investigating

Indore News: ऑनलाइन सट्टेबाजी से परेशान आईआईटी छात्र ने की आत्महत्या

Sat, 04 Jan 2025 08:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर आईआईटी के बीटेक छात्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में हुए भारी नुकसान के चलते हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आर्थिक लेन-देन और मोबाइल ऐप्स की पड़ताल भी शामिल है।  

विज्ञापन
Indore News IIT student online betting suicide Police investigating
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आईआईटी कैंपस में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने शुक्रवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना विक्रम साराभाई हॉस्टल में घटी। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय रोहित केथवाथ के रूप में हुई, जो तेलंगाना के नलगोंडा का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना छात्र के परिवार को दे दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रोहित ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक संदेश छोड़ा था
ग्रामीण एएसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार, रोहित पढ़ाई में काफी अच्छा था और अपने कमरे में अकेले रहता था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मोबाइल गेम खेलता था। धीरे-धीरे वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के चंगुल में फंस गया और इसमें उसने लाखों रुपये गंवा दिए। इस भारी नुकसान के चलते वह तनाव में था और इससे उबर नहीं पा रहा था। घटना की रात उसके दोस्त डिनर के लिए डाइनिंग हॉल गए थे। उन्होंने रोहित को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जब वे डिनर के बाद लौटे, तो उन्होंने रोहित को फंदे से लटका हुआ पाया। तुरंत इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन और सिमरोल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, लेकिन रोहित ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक संदेश छोड़ा था, जिसमें उसने ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को ड्रग्स की तरह खतरनाक बताया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स, मोबाइल ऐप्स और बैंक अकाउंट की जांच की जाएगी। यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि क्या उसे किसी ने धमकी दी थी या वह किसी प्रकार के कर्ज के दबाव में था।

विज्ञापन

मोबाइल पर बिताता था अधिकांश समय
रोहित के बड़े भाई ने मामले को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। दोस्तों के अनुसार, रोहित का व्यवहार सामान्य था, लेकिन वह अधिकतर समय मोबाइल पर बिताता था। पुलिस ने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और आर्थिक नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टेबाजी और इसके प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed