फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news IIT MOU SFRI Jabalpur human-wildlife conflict AI

Indore News: एआई से घटेगा इंसान और वन्यजीवों का संघर्ष, IIT इंदौर और SFRI जबलपुर का बड़ा करार

Tue, 19 Aug 2025 08:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Aug 2025 08:00 AM IST
सार

Indore News: आईआईटी इंदौर और एसएफआरआई जबलपुर ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए एमओयू साइन किया है। इस साझेदारी से वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और सतत वन प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
indore news IIT MOU SFRI Jabalpur human-wildlife conflict AI
MOU के दौरान दोनों संस्थानों के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर आईआईटी और राज्य वन अनुसंधान संस्थान (SFRI) जबलपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए एमओयू (MOU) साइन किया है। इस दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: स्वतंत्रता दिवस पर लगा हरियाली का मेला, 1000 पौधों से सजा इंदौर
विज्ञापन


वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
वन्यजीव संरक्षण और सतत वन प्रबंधन की दिशा में यह एमओयू एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य खासतौर पर उन क्षेत्रों में समाधान ढूंढना है, जहां रेलवे लाइन विस्तार और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के चलते वन्यजीवों के प्राकृतिक वास प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च और सामाजिक कल्याण में अग्रणी संस्थान
एसएफआरआई लंबे समय से मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट्री और वन्यजीव रिसर्च का अहम केंद्र रहा है। वहीं, IIT इंदौर सामाजिक कल्याण और वैज्ञानिक शोध में नए समाधान विकसित करने के लिए पहचाना जाता है। दोनों संस्थानों का यह सहयोग फॉरेस्ट्री और वाइल्डलाइफ रिसर्च को नई दिशा देगा।

एमओयू साइनिंग में रहे शामिल अधिकारी
समझौते के मौके पर एसएफआरआई के डायरेक्टर प्रदीप वासुदेव और वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध मजूमदार मौजूद रहे। वहीं IIT इंदौर से डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास एस. जोशी, आरएंडडी डीन प्रो. अनिरूपा दत्ता और खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अभियांत्रिकी विभाग के एचओडी डॉ. सौरभ दास शामिल हुए।


प्रोफेसर जोशी ने जताई चिंता
इस अवसर पर प्रोफेसर सुहास एस. जोशी ने वन्यजीवों पर बढ़ते खतरों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि IIT इंदौर, एसएफआरआई के साथ मिलकर बायोडायवर्सिटी की रक्षा और मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

वासुदेव ने बताई साझेदारी की अहमियत
एसएफआरआई डायरेक्टर प्रदीप वासुदेव ने कहा कि IIT इंदौर के साथ हुआ यह एमओयू मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करेगा। आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से फॉरेस्ट्री और वन्यजीव रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा और गंभीर चुनौतियों के समाधान के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed