{"_id":"68a08255745a4da11b0f2348","slug":"indore-news-mega-plantation-drive-on-independence-day-by-humans-of-ev-and-rotary-meghdoot-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: स्वतंत्रता दिवस पर लगा हरियाली का मेला, 1000 पौधों से सजा इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: स्वतंत्रता दिवस पर लगा हरियाली का मेला, 1000 पौधों से सजा इंदौर
Sat, 16 Aug 2025 08:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:36 PM IST
सार
Indore News : स्वतंत्रता दिवस 2025 पर रोटरी मेघदूत के प्रयास से मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 1000 से अधिक पौधे लगाए गए। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से लड़ाई को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया।
विज्ञापन
पौधरोपण करते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में ह्यूमन्स ऑफ ईवी और रोटरी मेघदूत के संयुक्त प्रयास से एक मेगा प्लांटेशन ड्राइव आयोजित की गई। इस अभियान के तहत शहर में 1000 से अधिक पौधे लगाए गए। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थायी भविष्य की दिशा में उठाया गया ठोस कदम बताया गया।
यह भी पढ़ें...
Indore News: जन्मदिन से पहले मासूम की हत्या, मां ने सिर पर डंडा मारा, भाई ने बताई पूरी घटना
ह्यूमन्स ऑफ ईवी का नेतृत्व और संदेश
इस पहल का नेतृत्व डॉ. आभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक आंदोलन है जो धरती को बचाने, समाज को जागरूक करने और हर नागरिक को जिम्मेदार बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने संदेश दिया पौधा लगाना केवल प्रकृति के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य विरासत है।
विज्ञापन
स्थानीय समुदाय का सहयोग
इस अभियान को सफल बनाने में अनिल सोनी, अरुण, घनश्याम सिंह और बृजेश का विशेष योगदान रहा। उन्होंने स्थानीय समुदाय और संस्थाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रोटरी मेघदूत का योगदान
अभियान का नेतृत्व रोटेरियन संतोष मुंद्रा (अध्यक्ष 2025-26) और रोटेरियन स्वाति अग्रवाल (सचिव) ने किया। रोटरी मेघदूत की सक्रिय भागीदारी से यह ड्राइव बड़े पैमाने पर सफल रही।
जलवायु परिवर्तन से लड़ाई का संदेश
घनश्याम सिंह ने बताया कि इस अभियान ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जलवायु परिवर्तन से लड़ाई केवल संगठनों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नारा दिया गया “आओ, पौधा लगाओ–पर्यावरण बचाओ।”