फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Holi and rangpanchami Gher Celebrations

Indore News: महू में तनाव के बाद इंदौर के संवेदनशील क्षेत्रों की लिस्ट बनी, होली-गेर में सुरक्षा का नया प्लान

Tue, 11 Mar 2025 05:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Mar 2025 05:20 PM IST
सार

Indore News: होली और गेर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, होली और गेर में ड्रोन से रखेंगे नजर

विज्ञापन
Indore News Holi and rangpanchami Gher Celebrations
कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आगामी 14 मार्च को होली और 19 मार्च को रंग पंचमी का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन शहर के निर्धारित मार्गों से रंगारंग गेर भी निकाली जाएगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। गेर की व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों से और अधिक बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में दी गई। बैठक में आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि गेर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। गेर शहर में परंपरागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी। राधा-कृष्ण फाग यात्रा के साथ टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी। आयोजकों ने गेर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Indore News: क्रिकेट मैच के जुलूस के बाद केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, मां भी घायल

यूनेस्को में शामिल करने के लिए जरूरी दस्तावेज भेजे
कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों से कहा कि वे अपनी-अपनी गेर निर्धारित समय के साथ तय क्रम से ही निकाले। समय एवं अनुशासन का विशेष रूप से पालन करें। वे यह तय करें कि किसी भी तरह की हुड़दंग नहीं हो। पूर्ण शालीनता बनी रहे। कोई भी अवांछित सामग्री का उपयोग नहीं करें और न ही गेर में शामिल लोगों पर फेंके। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि इंदौर की गौरवशाली परंपरा गेर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेर के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का पालन किया जाए। अश्लील और अभद्र गाने नहीं बजाए जाएं। उन्होंने बताया गेर को यूनेस्कों की धरोहर सूची में शामिल करने का प्रयास जारी है। भारत सरकार के संस्कृति विभाग को आगामी कार्यवाही के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Indore Weather News: इंदौर में सताने लगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जा रहा तापमान, होली के बाद और चढ़ेगा पारा

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी
बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। व्यवस्थाओं को देखते हुए सभी स्वागत मंच रोड के एक ही तरफ लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गेर में किसी भी तरह की हुड़दंग करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। हथियार सहित पकड़े जाने पर संबंधित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। गेर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे गेर मार्ग को सेक्टर के रूप में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। सेक्टर वाइज कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे मार्ग पर डीसीपी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। नागरिकों से आग्रह किया गया कि गेर में गड़बड़ी करने वाले तत्वों और हथियार रखने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। मदिरा पीकर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेर इंदौर की गौरवशाली धरोहर है। इसे सबके सहयोग से और अधिक बेहतर बनाया जाए। वालिंटियर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें। महिला वालिंटियर भी तैनात करें। उन्हें पहचान पत्र भी दिए जाएं। सभी गेर आयोजक आपस में समन्वय रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed