फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Forecast Update Today Heatwave in Madhya Pradesh Temperature May Cross 40 Degrees

Indore Weather News: इंदौर में सताने लगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जा रहा तापमान, होली के बाद और चढ़ेगा पारा

Tue, 11 Mar 2025 01:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

Indore Weather Update Today: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में तापमान तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Indore Weather Forecast Update Today Heatwave in Madhya Pradesh Temperature May Cross 40 Degrees
गर्मी के तेवर इंदौर में तेज होने लगे हैं। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में तापमान सबसे ज्यादा बढ़ा है। सोमवार को धार और रतलाम में दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन में 37 डिग्री और भोपाल-इंदौर में तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इंदौर में सोमवार को दिन का तापमान 35.2 और रात का तापमान 18 डिग्री रहा। लगातार दो दिन से इंदौर में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, नए सिस्टम के प्रभाव से इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। इससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।  
विज्ञापन


ठंडी हवाओं का असर हुआ खत्म
बीते दिनों प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलने के कारण ठंड का असर दिखा। चार दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही, जिससे भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कई इलाकों में शीतलहर चली और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर गया था। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे रहे। हालांकि अब प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर खत्म हो गया है और तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में ओले, बारिश, बादल और ठंड-गर्मी का मिश्रित दौर रहा। अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल मई में होगी तेज गर्मी
इस साल अप्रैल और मई के महीने में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दो महीनों के दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मध्यप्रदेश में पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड बनी रहती है। इस दौरान बारिश का भी ट्रेंड देखने को मिला है। इस साल भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि रात का तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed