फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Historic Jain Saints Procession in Indore, Millions Participate in Pattacharya Mahotsav

Indore News: जलती धरती पर संतों का पैदल विहार.. उमड़े लाखों भक्त, विंटेज कारों का काफिला भी पहुंचा

Sun, 27 Apr 2025 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

Indore News: 7 किलोमीटर के मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह 5 बजे से ही पलक पावड़े बिछाए, 2 मई तक आयोजित होगा सुमतिधाम पर पट्टाचार्य महोत्सव, 50 से अधिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की मंचों से अगवानी

विज्ञापन
Indore News: Historic Jain Saints Procession in Indore, Millions Participate in Pattacharya Mahotsav
संतों के आते ही भक्तों का हुजूम उमड़ गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब महावीर बाग से गांधी नगर स्थित सुमतिधाम तक संतों का मंगल प्रवेश जुलूस निकला। तपती धरती पर जैन समाज के सैकड़ों संतों ने पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर पैदल विहार करते हुए धर्मध्वजा फहराई। हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह 5 बजे से ही यात्रा मार्ग पर पलक पांवड़े बिछा दिए। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं ने जैन धर्म के प्रतीक झंडों को थामे और मंगल गीत गाते हुए समूचे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई गणमान्य नागरिकों और 50 से अधिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मंचों से संतों का स्वागत किया।
विज्ञापन


जुलूस में घोड़े, हाथी, बग्गी और 16 मंगल प्रतीकों के साथ निकला काफिला
केशरिया परिधानों में सजे श्रद्धालुओं की भीड़, जैन धर्म के प्रतीक ध्वजा, भगवान के जन्म से जुड़े 16 मंगल प्रतीक, ऊंट, बग्गी, घोड़े और हाथियों के साथ जुलूस गांधी नगर क्षेत्र से गुजरा। जिन शासन के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और क्षेत्र में अद्भुत धार्मिक वातावरण बना। श्री सुमतिनाथ दिगम्बर जिनालय, गोधा एस्टेट में छह दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। किन्नर समाज ने पहली बार इस आयोजन में भाग लिया और सैकड़ों की संख्या में मुनि महाराज व आर्यिका संघ की अगवानी की। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु सड़कों के डिवाइडर पर बैठकर गुरुओं की अगवानी के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे और जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई, सात किलोमीटर के मार्ग पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन


महोत्सव की भव्य तैयारी, सुमतिधाम में 360 चौकों का आयोजन
श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट और पट्टाचार्य महोत्सव समिति के अनुसार, सुमतिधाम पर पट्टाचार्य महोत्सव का आयोजन विधानाचार्य धर्मचन्द्र शास्त्री, चन्द्रकांत ईंडी और नीतिन झांझरी के निर्देशन में संपन्न होगा। मनीष सपना गोधा ने बताया कि महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व ही देशभर के 28 राज्यों व विदेशों से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सुमतिधाम पर गुरू भक्तों के लिए 360 चौके लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन संतों की आहारचर्या संपन्न होगी। श्रद्धालुओं ने काउंटर पर पंजीकरण करवाते हुए अपने स्थान आरक्षित किए और भोजन-आवास की व्यवस्थाएं कर लीं। यह आयोजन 2 मई तक चलेगा और लाखों गुरू भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों का विशाल समागम और विंटेज कारों की शोभा
गुरू भक्त परिवार ने बताया कि देशना मंडप में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज, गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज, आचार्य प्रज्ञा सागर जी समेत अनेक आचार्य और मुनिगण विराजमान होंगे। इस अवसर पर विंटेज कारों का एक भव्य काफिला भी शोभायात्रा में शामिल हुआ। मार्ग में तोपों से कागजी फूलों की वर्षा की गई और 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने मंच लगाकर संतों और श्रद्धालुओं की अगवानी की। 1 लाख से अधिक समाज बंधुओं ने पंजीकरण कराया है और आयोजन समिति के अनुसार, 6 दिवसीय महोत्सव में लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए संपूर्ण दिगंबर जैन समाज और गुरू भक्त परिवार उमंग से भरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed