फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Girls Trapped via Fake Profiles, Rape and Forced Conversion Plot Linked to Congress Leader

Indore News: दो लड़कियों से रेप और धर्म परिवर्तन की साजिश, कांग्रेस पार्षद पर भी आरोप

Sun, 15 Jun 2025 11:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 15 Jun 2025 11:09 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जांच में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
Indore News: Girls Trapped via Fake Profiles, Rape and Forced Conversion Plot Linked to Congress Leader
साहिल शेख और अल्ताफ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा दो युवतियों के साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं जांच के दौरान कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी उभरकर सामने आया है। वीडियो साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Indore: चलती-फिरती दुकान बन चुके वाहनों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, 17 वाहनों के पंजीयन रद्द करने के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से फंसाते थे
थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपी साहिल शेख और अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू नामों से आईडी बनाकर युवतियों से दोस्ती की। आरोपी 'अर्जुन' और 'राज' जैसे नामों का इस्तेमाल कर पहले लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते, फिर उन्हें मिलने बुलाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। जांच के दौरान सामने आए वीडियो साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है। आरोप है कि कादरी ने आरोपियों को एक युवती को फंसाने के लिए एक लाख रुपये और निकाह कराने पर दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी। पुलिस जल्द ही अनवर कादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

सुनियोजित लव जिहाद
हिंदू संगठनों ने इस घटना को एक 'सुनियोजित लव जिहाद का षड्यंत्र' बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा था। आरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे
पुलिस को संदेह है कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की साजिश हो सकती है। मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और पुलिस आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed