फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Administration is keeping a close watch on vehicles that have become mobile shops, notices issued to c

Indore: चलती-फिरती दुकान बन चुके वाहनों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, 17 वाहनों के पंजीयन रद्द करने के नोटिस

Sun, 15 Jun 2025 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

शहर में शाम के समय मोडिफाई वाहन दुकान में तब्दील हो चुके है। दुकानदारों ने शहर में कई जगह बाकायदा स्थान तय कर रखे है। वहां पर अस्थाई बिजली कनेक्शन भी ले रखे है। शाम के दुकानों में खाने-पीने की वस्तुएं बिकने लगी है।

विज्ञापन
Indore: Administration is keeping a close watch on vehicles that have become mobile shops, notices issued to c
दुकान बन चुके वाहनों के पंजीयन अब होंगे रद्द। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर में अब ठेले-गुमटियों के बजाए वाहनों से सड़कों पर अतिक्रमण होने लगा है। शहर में धड़ल्ले से चार पहिया वाहनों को मोडिफाई कर दुकान व रेस्त्रां बनाया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन मोडिफाई वाहनों को चिन्हित करे, जिसमें दुकान व रेस्त्रां संचालित हो रहे हैं। कई सब्जीविक्रेता भी ठेले के बजाए आजकल रिक्शा व ई रिक्शा में सब्जियां बेचने लगे हैं। इस कारण भी यातायात बाधित होता है। परिवहन विभाग ने फिलहाल सत्रह वाहनों के पंजीयन रद्द करने का नोटिस दिया है। आने वाले समय में अन्य वाहनों के पंजीयन रद्द करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


शाम के समय होता है इन वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम
शहर में शाम के समय मोडिफाई वाहन दुकान में तब्दील हो जाते हैं। दुकानदारों ने शहर में कई जगह बाकायदा स्थान तय कर रखे हैं। वहां पर अस्थाई बिजली कनेक्शन भी ले रखे हैं। शाम के दुकानों में खाने-पीने की वस्तुएं बिकने लगी हैं। एमआईजी, मरीमाता चौराहा, पंढरीनाथ, विजय नगर, साकेत, महूनाका सहित कई मार्गों पर रात के समय सड़क किनारे चलती फिरती दुकानें लग जाती हैं। जैसे ही उन्हें रिमूवल गैंग के आने की भनक लगती है तो वाहन स्टार्ट कर दुकानें इधर-उधर गलियों में छुप जाते हैं। पिछले दिनों ट्रैफिक सुधार समिति में इन दुकानों का मुद्दा उठा था। विशेषज्ञों ने कहा था कि शाम के समय ट्रैफिक जाम की एक वजह इस तरह की लगने वाली दुकानें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed