Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dewas: Liquor mafia runs over a police inspector (TI) who was pursuing a truck; he died on the spot.

देवास: शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई को ट्रक से रौंदा, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत, चालक हिरासत में

Mon, 02 Nov 2026 07:20 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 02 Nov 2026 07:20 AM IST
सार

देवास में अवैध शराब का कारोबार रोकने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मिनी ट्रक कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Dewas: Liquor mafia runs over a police inspector (TI) who was pursuing a truck; he died on the spot.
थाना प्रभारी दिलीप पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध शराब कांड के लिए चर्चित हुए देवास जिले में एक और घटना हो गई। अवैध शराब तस्करी रोकने गए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्करी कर रहे लोगों ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना देवास जिले के खातेगांव-नेमावर रोड की है। देवास में शराब पीने से हुई 13 मौतों के बाद काफी सतर्कता बरती जा रही है। रात को ट्रकों की जांच की जा रही है। नेमावर रोड पर भी पुलिस ने जांच पाइंट लगाया था, जहां थाना प्रभारी पुरी अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक को पुरी ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय उसे टीआई पर ही चढ़ा दिया। ट्रक उनके सिर और सीने वाले हिस्से को रौंदता हुआ मिनी ट्रक आगे बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पुरी को अस्पताल ले गए। सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने शराब तस्करों के खतरनाक इरादों को भी उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: बड़वानी में गांजे की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,753 पौधे जब्त; कीमत 41.98 लाख

वाहन छोड़कर भागा चालक
टीआई की रौंदने के बाद वाहन चालक वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी तरफ ले गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया लेकिन चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

क्या है मामला?
बता दें कि देवास के चंदाना और बिजाना गांवों में 6 से 11 अक्टूबर के बीच जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने इंदौर से केमिकल खरीदकर नकली शराब तैयार की थी। इस नकली शराब को लाइसेंसी शराब की बोतलों में मिलाकर बेचा जाता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय राठौर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल इंदौर के महावीर मार्केट स्थित लोहामंडी के गोदाम से मंगाया गया था। इस घटना के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप में देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, कन्नौद-खातेगांव मंडल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश कुमार पवार और देवास में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed