{"_id":"68b5301d81874fa6c70efca5","slug":"indore-news-girl-falls-from-balcony-dies-during-treatment-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बालकनी से गिरी 20 वर्षीय युवती, 4 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बालकनी से गिरी 20 वर्षीय युवती, 4 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ा
Mon, 01 Sep 2025 11:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:03 AM IST
सार
Indore News: कपड़े सुखाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी में गई, पैर फिसला और नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बालकनी की प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के तिलक नगर इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 20 वर्षीय छात्रा खुशी बंसल कपड़े सुखाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी में गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई।
अस्पताल में चार घंटे चली जिंदगी की जंग
गंभीर चोट लगने के बाद परिवारजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब चार घंटे तक इलाज चला, लेकिन गंभीर सिर की चोट के चलते खुशी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें...
Indore News: रातों-रात विजय नगर में कटे पेड़, नागरिकों का फूटा गुस्सा, बोले- ‘इंदौर का पर्यावरण खतरे में’
परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, खुशी निवासी संविद नगर की रहने वाली और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हादसे के समय परिवार घर में ही मौजूद था।
खुशी के भाई राजू ने बताया कि परिवार किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि भाई निजी काम करते हैं। खुशी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की पूरी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है।