फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Ganesh Chaturthi festival at Khajrana Ganesh Temple mandir

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव 27 से, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Mon, 25 Aug 2025 06:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 25 Aug 2025 06:59 PM IST
सार

Indore News: विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन सहित भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे नियमित आयोजन, देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
indore news Ganesh Chaturthi festival at Khajrana Ganesh Temple mandir
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। विधि-विधान के साथ नियमित पूजन-अर्चन होंगे और 10 दिन तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। इस बार देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: महू में पहली बार तीनों सेनाओं का ‘रण संवाद’, रक्षा मंत्री संग सेनाध्यक्ष होंगे शामिल
विज्ञापन


27 को कलेक्टर और कमिश्नर करेंगे पूजा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025 बुधवार को सुबह 10 कलेक्टर सह अध्यक्ष आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक शिवम वर्मा, गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
28 से लगातार प्रस्तुतियां
गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत 28 अगस्त 2025 गुरुवार को दोपहर 2 बजे दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा मंगलाचरण तथा शाम 7 बजे कल्पना झोकरकर की संगीतमय प्रस्तुति होगी। 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा गायन होगा और शाम 7.30 बजे नेशनल स्कूल ऑफ कत्थक द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 30 अगस्त 2025 शनिवार को शाम 5 बजे अन्नक्षेत्र के आजीवन सदस्यों का सम्मान होगा।  इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया है। इसी दिन रात्रि 8 बजे ऋषि कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है। 31 अगस्त 2025 रविवार को शाम 5 बजे कला प्रस्तुति होगी। रात्रि 8 बजे अश्विनी पाठक द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। 01 सितंबर 2025 सोमवार को शाम 6 बजे से नादयोग गुरुकूल द्वारा कथक - भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी। पाटीदार योगा सेन्टर द्वारा गीतायन एवं स्वर मंदिर म्यूजिकल योगा की प्रस्तुति होगी। 02 सितंबर 2025 मंगलवार को शाम 7 बजे भजन संध्या होगी, इसमें भजन गायक रतन मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 03 सितंबर 2025 बुधवार को शाम 7 भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन होंगे। 04 सितम्बर गुरुवार को शाम 7 बजे भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक कौशलेन्द्र शर्मा (शर्मा बंधु) सुरमय प्रस्तुतियां देंगे। सभी कार्यक्रम गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित प्रवचन हॉल में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed