{"_id":"6a18388009f797aef50844c0","slug":"indore-news-four-mandi-workers-stabbed-and-injured-by-miscreants-in-choithram-mandi-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चोइथराम मंडी में खुलेआम चाकूबाजी, नशेड़ियों ने चार कर्मचारियों पर किया हमला, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चोइथराम मंडी में खुलेआम चाकूबाजी, नशेड़ियों ने चार कर्मचारियों पर किया हमला, दो गंभीर
Thu, 28 May 2026 06:13 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 28 May 2026 06:13 PM IST
सार
इंदौर के प्रसिद्ध चोइथराम मंडी परिसर में बुधवार देर रात शराब के लिए पैसे न देने पर तीन से अधिक बदमाशों ने चार मंडी कर्मचारियों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के चोइथराम मंडी परिसर में बुधवार देर रात बदमाशों ने चार कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में चारों कर्मचारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
शराब के पैसों के लिए किया हमला
राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान अरुण पुत्र राजू निवासी राजा रानी नगर, सुनील पुत्र बाबूलाल, रंजीत पुत्र रामगणेश और सूरज पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। यह चारों युवक चोइथराम मंडी स्थित दुकान नंबर-1 पर हम्माली और मजदूरी का कार्य करते हैं। रोज की तरह देर रात वे मंडी में फलों से लदे वाहनों को खाली करने का काम पूरा करके अपने घरों की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंडी गेट के समीप बने सार्वजनिक शौचालय के पास अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की।
हमले के बाद भाग गए आरोपी
जब कर्मचारी सुनील ने बदमाशों को रुपए देने से साफ मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। इस बात से नाराज बदमाशों ने अपने पास रखे धारदार चाकू निकाल लिए और सुनील पर हमला कर दिया। सुनील को खून से लथपथ देख जब उसके साथी अरुण, रंजीत और सूरज उसे बचाने के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उन पर भी घातक हथियारों से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोग मदद के लिए दौड़े, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में छापे मार रही पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस बल के साथ देर रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमला करने वाले शातिर बदमाश अहिरखेड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। यह बदमाश अक्सर मंडी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में राहगीरों से लूटपाट, डराने-धमकाने और जबरन वसूली जैसी अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने कुछ मुख्य संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।