{"_id":"63490089f17b636bfe4eb13f","slug":"indore-news-father-s-friend-kidnapped-and-raped-two-year-old-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मां के साथ सोई दो साल की मासूम को पिता का दोस्त उठा ले गया, अधमरा कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मां के साथ सोई दो साल की मासूम को पिता का दोस्त उठा ले गया, अधमरा कर छोड़ा
Fri, 14 Oct 2022 12:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में इंसानियत शर्मसार हुई है। दो साल की मासूम को उसके ही पिता का दोस्त उठाकर ले गया। दुष्कर्म के बाद अधमरी हालत में उसे छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में दो साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले का ट्रक जब्त कर लिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात में मां की बगल में सो रही दो साल की मासूम को उसके ही पिता का दोस्त अपने साथ उठाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अधमरी हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को न देख माता-पिता ने तत्काल पुलिस को शिकायत की और कुछ ही देर बाद सड़क पर बच्ची मिल गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
घटना इंदौर के सिरपुर इलाके की है। रात करीब दो बजे मासूम को ट्रक ड्राइवर दिनेश डाबर (उम्र 38 वर्ष) अपने साथ उठाकर ले गया। ट्रक से ही उसे पांच-छह किलोमीटर दूर ले गया। फिर दुष्कर्म के बाद उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने पांच घंटे के अंदर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धारा 363, 366, 376 क, ख और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक के नंबर से पकड़ाया आरोपी
लड़की का पिता एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम करता है। रात करीब दो बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि बच्ची नहीं है। वह शोर मचाने लगी। दोनों ने आसपास उसे खोजा। नहीं मिली तो चंदन नगर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने तफ्तीश जारी रखी तो बच्ची रेतमंडी के पास मिली। वीडियो फुटेज में 15 मिनट के भीतर एक ट्रक आते-जाते दिखा। उसके नंबर से ट्रक मालिक को बुलाया गया। मालिक ने ड्राइवर को फूटी कोठी चौराहे पर बुलाया और वहां पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद भी बेखौफ था आरोपी
दिनेश डाबर इंदौर में पीड़ित के घर के पास ही ट्रक पार्क करता था। उसका पीड़ित के घर आना-जाना भी था। उसने ही बच्ची को उठाया और ट्रक में उसे अपने साथ ले गया। मालिक के बुलाने पर भी वह बेखौफ था। उसे लग रहा था कि पकड़ा नहीं जाएगा। बच्ची भी मर गई होगी। तभी वह फूटी कोठी पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
