फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: During the budget discussion, Ravi Shankar Prasad praised the policies of the Modi government

Indore News: 'सरकारी नौकरी सबको नहीं, लेकिन रोजगार के अवसर दे रहे हैं', बजट चर्चा पर बोले रवि शंकर प्रसाद

Sat, 22 Mar 2025 03:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

इंदौर में बजट चर्चा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भारत खराब अर्थव्यवस्था वाले देशों में था, लेकिन आज शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

विज्ञापन
Indore News: During the budget discussion, Ravi Shankar Prasad praised the policies of the Modi government
सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने बजट पर चर्चा का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा देश को बदलने की चाहत होनी चाहिए। वो मोदी सरकार में है। कांग्रेस की सरकार के समय जल, थल, वायु, पाताल, नभ में घोटाले किए। देश तब पांच खराब अर्थव्यवस्था वाले देशों में था, लेकिन आज भारत श्रेष्ठ पांच अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हम सबको नहीं दे सकते, लेकिन रोजगार के अवसर दे रहे हैं। भारत में 70 मोबाइल फैक्ट्री हैं। उसमें सात लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। कम उम्र के युवा स्टार्टअप से लाखों करोड़ों रुपये कमा रहे हैं और रोजगार भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में खिलौना उद्योग, फुटवियर उद्योग बढ़ा है। इसमें सबसे ज्यादा रोजगार मिलता है। मोदी सरकार ने जनता के जीवन को आसान बनाया है। ये बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बोहरा समाज की पहल, धर्मगुरु के जन्मदिन पर 1000 से अधिक बर्ड फीडर बांटे, गर्मी में पक्षी बुझाएंगे प्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली बहना योजना से क्रय शक्ति बढ़ी
मध्य प्रदेश के बजट पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के बजट पर डबल इंजन की सरकार का प्रभाव दिख रहा है। खर्च ज्यादा होने के बावजूद प्रदेश की जीडीपी ज्यादा है। सरकार का विजन बड़ा है। मध्य प्रदेश में निवेश भी अच्छा आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना से कुछ लोग सहमत भी हैं और असमहत भी, लेकिन इस योजना के कारण क्रय शक्ति बढ़ी है। इंदौर के हर वार्ड में 50 से 60 लाख रुपये आ रहे हैं।


ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े,मजदूरी की, 94 साल की आयु में सीखा हारमोनियम, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन की कहानी

राहुल गांधी होमवर्क ठीक से नहीं करते
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने एक वक्तव्य दिया है कि इस देश में मेरिट नाम की कोई चीज सही नहीं काम करती। दलितों और वंचितों के लिए अवसर नहीं होते। मेरा सवाल है कि वे खुद किस मेरिट के आधार पर कांग्रेस में पद पाते हैं। राहुल गांधी ठीक से होमवर्क नहीं करते। उनका ट्यूटर बदलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खत्म कर रही है। पास्को एक्ट को लेकर कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के प्रति जजों को संवेदनशील होना चाहिए।

ईमानदार नेता हैं नीतीश कुमार
बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से भाजपा का रिश्ता पुराना है। वे ईमानदार नेता हैं। बीच में लालू प्रसाद यादव फुसलाकर ले गए थे, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से कई बार बोल चुके हैं कि वे मोदी जी के साथ हैं। हम भी चुनाव में उनके साथ रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन बंसल ने किया, आभार धीरज खंडेलवाल ने माना। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार धीरज खंडेलवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed