फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news donald trump madhumilan square pushyamitra bhargava

Indore News: डोनाल्ड ट्रंप के माध्यम से इंदौर की सड़कें सुधारने की अपील, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2024 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Dec 2024 08:46 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस नेताओं ने मधुमिलन चौराहे पर डोनाल्ड ट्रंप के पुतले के माध्यम से महापौर पुष्यमित्र भार्गव से जल्द से जल्द चौराहा सुधारने की अपील की।  
 

विज्ञापन
indore news donald trump madhumilan square pushyamitra bhargava
चौराहे पर लगा पुतला और पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मधुमिलन चौराहा लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के कारण परेशानी का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को कांग्रेस ने इसके विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले के माध्यम से महापौर पुष्यमित्र भार्गव से जल्द से जल्द चौराहा सुधारने की अपील की।  
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप  
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि चौराहे के निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है, जिससे नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इंदौर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इसे "जंतर मंतर चौराहा" करार देते हुए कहा कि ट्रैफिक और मार्ग व्यवस्था इतनी अव्यवस्थित है कि नागरिकों को रास्ता समझ नहीं आता।  
विज्ञापन


चौराहे की मौजूदा स्थिति
नगर निगम द्वारा सवा चार करोड़ की लागत से चौराहे को सुधारने का काम किया जा रहा है। छह मार्गों के संगम स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या और जाम का सामना करना पड़ रहा है। दवा बाजार, आरएनटी मार्ग, एमवाय, छावनी, सरवटे और ग्वालटोली जैसे प्रमुख मार्गों के वाहन चालक निर्माण कार्य की धीमी गति से परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की मांग 
कांग्रेस ने महापौर और नगर निगम से तत्काल चौराहे का निर्माण कार्य पूरा करने और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की दुर्दशा पर भी नाराजगी जताई। इस प्रदर्शन से नगर निगम पर दबाव बढ़ा है और नागरिकों को अब इस समस्या के समाधान का इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed