फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news dog lovers protest against supreme court street dogs order

Indore News: डॉग लवर्स सड़कों पर उतरे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़का गुस्सा, कल पलासिया पर हस्ताक्षर अभियान

Thu, 14 Aug 2025 06:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Aug 2025 06:20 PM IST
सार

Indore News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली की सड़कों से लाखों कुत्तों को शेल्टर हाउस भेजने के फैसले के खिलाफ देशभर में गुस्सा उभर आया है। इंदौर में सैकड़ों डॉग लवर्स रीगल स्क्वैयर पर इकट्ठा होकर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।

विज्ञापन
indore news dog lovers protest against supreme court street dogs order
रीगल पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

दिल्ली की सड़कों से लाखों कुत्तों को शेल्टर हाउस में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने देशभर में गुस्सा भड़का दिया है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी तक इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली में डॉग लवर्स लगातार प्रदर्शन कर कोर्ट से अपील कर रहे हैं कि स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर हाउस में न भेजा जाए। इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां सैकड़ों डॉग लवर्स ने रीगल स्क्वैयर पर हाथों में तख्तियां लेकर कुत्तों को बचाने की गुहार लगाई। कल 15 अगस्त के दिन पलासिया पर शांति पूर्ण सभा होगी और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी के पूर्व इंदौर के महाराजा होल्कर से नाराज हो गए थे सरदार पटेल, क्या थी इसकी वजह?
विज्ञापन


वैक्सिनेशन में प्रशासन की नाकामी पर सवाल
डॉग अधिकारों के लिए काम करने वाली एक्टिविस्ट और एनजीओ संचालिका प्रियांशु जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश कुत्तों की समस्या का हल नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोर्ट को अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए, क्योंकि डॉग समाज का हिस्सा हैं और शेल्टर हाउस में भेजे जाने से उनका जीवन कठिन हो जाएगा। प्रदर्शन में शामिल उज्जवल स्वामी और अन्य डॉग लवर्स ने आरोप लगाया कि प्रशासन कुत्तों के वैक्सिनेशन में पूरी तरह विफल रहा है। उनका कहना था कि यदि सही वैक्सिनेशन और भोजन की व्यवस्था हो तो डॉग इंसानों के बेहतरीन साथी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा और दुर्व्यवहार का मनोवैज्ञानिक असर
डॉग लवर कुणाल सिंह ने बताया कि कुत्तों के साथ होने वाली हिंसा, दुर्व्यवहार और दुत्कारने से उन पर गहरा मनोवैज्ञानिक असर पड़ा है। कई बार उन्हें पर्याप्त भोजन भी नहीं मिलता, जिससे वे हिंसक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब लगभग 50 लोग उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं, तो कुत्ते इंसानों पर भरोसा नहीं कर पाते और अच्छे इरादे से पास आने वाले को भी काट लेते हैं।

शहरों से हटाना नहीं है समाधान
डॉग लवर सरिता मेहता ने कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुत्तों की समस्या का समाधान उन्हें शहरों से हटाना नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि दिल्ली से कुत्ते हटा दिए जाते हैं, तो गाजियाबाद जैसे नजदीकी इलाकों से लाखों कुत्ते दिल्ली पहुंच जाएंगे और यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, लखनऊ, बैंगलोर सहित कई शहरों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं।


कल पलासिया पर शांति पूर्ण विरोध
दिनांक 15.08.2025 को इंदौर के पशुप्रेमियों द्वारा "आई लव इंदौर" पॉइंट (पलासिया) पर इंदौर शहर को डॉग्स के प्रति जागरूकता और सरकार से डॉग रूल 2023 को लागू कराने के लिए एक आम जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे होने वाली इस सभा में शहर के सभी वर्ग के लोग, पशुचिकित्सक, पशुप्रेमी, महिला बच्चे पुरुष आदि उपस्थित होकर जीवहित में जीव विषय पर शांतिपूर्ण समर्थन दिया जाएगा। साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली NCR डॉग्स को शेल्टर में रखने आदेश के सभी पक्षों को लोगों को समझाया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान चलेगा
एनिमल लवर भावना जादौन ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से उनकी राय लेकर उनके हस्ताक्षर लिए जाएंगे जिन्हें महामहिम राष्ट्रपति एवं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। कम्युनिटी एनिमल्स के हित में पोस्टर बैनर लगाकर और पर्चे बांटकर लोगों को समाज और धर्म में जीवों की उपयोगिता बताई जाएगी। यह एक शांति पूर्ण सभा होगी (प्रोटेस्ट नहीं) क्योंकि डॉग्स बोलते नहीं। उन्हें आरोपी बनाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 79 स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के कम्युनिटी डॉग्स को अजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है। उसकी अपील के समर्थन में माननीय सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा। यह आयोजन किसी संस्था संगठन द्वारा नहीं किया जा रहा बल्कि इंदौर के आम एनिमल लवर्स द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जीवहित में लोगों को जोड़ने एवं जागरूक करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed