फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News delay Indore IndiGo flight Sunil Maggirwar new airport director

Indore News: एक तरफ लेट फ्लाइट से यात्री परेशान, दूसरी तरफ इंदौर एयरपोर्ट पर नए डायरेक्टर की चुपचाप एंट्री

Mon, 27 Oct 2025 09:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 27 Oct 2025 09:23 PM IST
सार

Indore News: भारी बारिश के कारण इंदौर आने वाली फ्लाइट 3.30 घंटे लेट हो गई, जिससे बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सुबह से इंतजार करना पड़ा। इसी बीच, सुनील मग्गीरवार ने इंदौर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन
Indore News delay Indore IndiGo flight Sunil Maggirwar new airport director
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

देश के कई हिस्सों में हो रही बेमौसम बारिश का असर हवाई यातायात पर पड़ने लगा है। गोवा में तेज बारिश के कारण सोमवार रात से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो गया, जिसका सीधा असर इंदौर आने वाली फ्लाइट पर भी पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- बिहार का आदमी दिल का साफ और मुंह पर बेबाक होता है
विज्ञापन


गोवा-पुणे फ्लाइट 3.30 घंटे लेट
जानकारी के अनुसार, गोवा से पुणे होते हुए इंदौर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 284/701) सोमवार को अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। यह विमान सामान्यतः सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरकर 7:10 बजे इंदौर पहुंचता है। लेकिन आज यह सुबह 10:10 बजे इंदौर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु के यात्री सुबह 5 बजे से करते रहे इंतजार
फ्लाइट में देरी के कारण इंदौर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट इंदौर से सुबह 7:40 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होती है, लेकिन देरी के कारण यह 10:40 बजे रवाना हुई। बेंगलुरु जाने वाले कई यात्री सुबह 5 बजे से ही एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।


कंपनी ने की खाने-पीने की व्यवस्था
एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, गोवा में रातभर हुई भारी बारिश के कारण विमान समय पर रवाना नहीं हो सका। एयरलाइन ने दावा किया कि यात्रियों को देरी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। जो यात्री जानकारी के अभाव में समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, उनके लिए कंपनी की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

सुनील मग्गीरवार ने संभाला पदभार
इधर, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल को आज नया एयरपोर्ट डायरेक्टर मिल गया है। सुनील मग्गीरवार ने सोमवार को नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। मग्गीरवार इंदौर आने से पहले मुंबई एयरपोर्ट की संचार शाखा में जॉइंट जीएम के पद पर कार्यरत थे। वे शिमला और जलगांव एयरपोर्ट पर डायरेक्टर भी रह चुके हैं। मौजूदा एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिन कांत सेठ के ट्रांसफर को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उनका ट्रांसफर ऑर्डर आने के बाद वे इंदौर से विदाई लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed