फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – the people of Bihar are clean at heart and outspoken.

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- बिहार का आदमी दिल का साफ और मुंह पर बेबाक होता है

Mon, 27 Oct 2025 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Oct 2025 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार का आदमी दिल का साफ होता है और मुंह पर बेबाक बात करता है। इसका आनंद भी अलग होता है। उसमें मिठास भी होती है और ऊर्जा भी होती है। पूर्व की तरफ से आने वाली कठिनाई को झेल कर पूरे देश की समृद्धि की कामना बिहार करता है।

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – the people of Bihar are clean at heart and outspoken.
छठ महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में भी छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में डेढ़ सौ स्थानों पर कुंड में डूबते सूर्य को पूर्वांचल से इंदौर में बसे परिवारों ने अर्घ्य दिया। इंदौर के विजय नगर के छठ महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ सत्ता की संस्कृति का आधार ही माताएं बहनें है। वे अपने जीवन के कष्टों को सहन कर अपने पति, संतान की लंबी उम्र की कामना करती है। वे कष्ट भी आनंद के साथ सहन करती है। छठ महोत्सव पर सूर्यदेवता की पूजा होती है। हम सूर्यदेवता से जीवन पाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार से मालवा का संबंध एक हजार साल पुराना है। यहां आक्रमण हुआ तो राजा भोज पूर्वाचल गए, अपने साथ भाषा भी लेकर गए। इस कारण बिहार से हमारा संबंध और मजबूत हो गया। विक्रमादित्य काल के पहले भी सम्राट अशोक मालवा के गर्वनर के रुप में अपनी सत्ता उज्जैन से चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार का आदमी दिल का साफ होता है और मुंह पर बेबाक बात करता है। इसका आनंद भी अलग होता है। उसमें मिठास भी होती है और ऊर्जा भी होती है। हर काल में पूर्व की तरफ से आने वाली कठिनाई को झेलकर पूरे देश की समृद्धि की कामना बिहार करता है। अब समय बदला है। हमे अपनी संस्कृति को गर्व करने का मौका मिल रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपनी बात रखी।

 

गूंजे छठ मैय्या के गीत, हुई आतिशबाजी

पूर्वांचल के परिवारों ने छठ माता का पर्व इंदौर में धूमधाम से बनाया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कुंड तक आई और सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अपने परिवार की समृृद्धि के लिए प्रार्थना की। छठ मैय्या के गीत भी माहौल को और भक्तिपूर्ण बना रहे थे। आतिशबाजी कर भी पर्व की खुशियां मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed