फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News DAVV IET Hostel Students Create Ruckus and Vandalize Property

Indore News: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़, छात्रों ने अर्धनग्न होकर डांस किया, रातभर चला हंगामा

Sun, 17 May 2026 06:07 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 17 May 2026 06:07 PM IST
सार

Indore News: डीएवीवी के रामानुजनम बी हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा जमकर हंगामा किया। कई सामान तोड़ दिए और अर्धनग्न होकर डांस किया। हॉस्टल की कुर्सियां, टेबल तथा पानी की टंकी भी तोड़ दी। 

विज्ञापन
Indore News DAVV IET Hostel Students Create Ruckus and Vandalize Property
छात्रों ने तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी विभाग के अंतर्गत आने वाले रामानुजनम बी हॉस्टल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार रात फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल परिसर के भीतर जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, इन छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस किया और हॉस्टल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। छात्रों द्वारा की गई इस तोड़फोड़ में टेबल, कुर्सी और यहां तक कि प्लास्टिक की पानी की टंकी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें छात्र तोड़फोड़ करते और अर्धनग्न होकर नाचते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि घटना में शामिल सभी छात्रों की पहचान की जा रही है और इन सभी पर आर्थिक दंड लगाने के साथ ही सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


तड़के चार बजे अर्धनग्न होकर किया डांस
हॉस्टल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो रविवार सुबह लगभग चार बजे के बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में हॉस्टल परिसर के भीतर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। ये सभी छात्र अर्धनग्न हालत में थे और तेज आवाज में बज रहे दारू बदनाम कर दी गाने पर थिरक रहे थे। वीडियो के दृश्यों में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ हॉस्टल की पहली मंजिल पर खड़े कुछ छात्र बाल्टियों में पानी भरकर नीचे मौजूद छात्रों पर डाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नीचे खड़े छात्र पानी में भीगते हुए लगातार नाच रहे हैं। सुबह के वक्त हुए इस ड्रामे के कारण हॉस्टल के अन्य छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल परिसर में जमकर मचाया उत्पात
छात्रों का यह हंगामा सिर्फ नाच-गाने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हॉस्टल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। हुड़दंग मचाते हुए छात्रों ने हॉस्टल में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां, पढ़ने की टेबल और अन्य फर्नीचर को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान हॉस्टल की खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए गए। हद तो तब हो गई जब छात्रों ने परिसर में रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी को भी निशाना बनाया और उसे पूरी तरह से तोड़ दिया। हॉस्टल के कमरों से लेकर कॉरिडोर तक हर जगह छात्रों द्वारा मचाई गई तबाही के निशान साफ देखे जा सकते हैं।


जांच और कार्रवाई में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हंगामा करने वाले ये सभी छात्र फाइनल ईयर के हैं। इस गंभीर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईईटी विभाग के निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल ने तुरंत पूरी घटना की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के कुलगुरु को सौंप दी है। कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने इस विषय पर स्पष्ट रूप से कहा है कि हॉस्टल में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वीडियो के आधार पर हुड़दंग करने वाले हर एक छात्र की पहचान की जाए। इन सभी दोषी छात्रों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एवज में भारी जुर्माना लगाया जाएगा और विश्वविद्यालय के नियमों के तहत कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed