फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Crime Branch Busts IPL Betting Racket Arrested with Gadgets

Indore News: आईपीएल मैच पर लग रहा था करोड़ों का सट्टा, स्पेशल सॉफ्टवेयर देखकर क्राइम ब्रांच की टीम भी चौंक गई

Sat, 16 May 2026 07:44 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 16 May 2026 07:44 PM IST
सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पासवर्ड प्रोटेक्टेड 'ACC32' एप्लीकेशन और 'स्वास्तिक सॉफ्टवेयर' के जरिए सट्टे का अवैध नेटवर्क चला रहे थे। 

विज्ञापन
Indore News Crime Branch Busts IPL Betting Racket Arrested with Gadgets
अर्जुन और रोहित। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे थे। दोनों ही जगदंबा बुक समूह के सदस्य हैं, जो एक स्पेशल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की मदद से सट्टे का अवैध कारोबार कर पैसा कमा रहे थे। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई की देर रात पुलिस ने रंगवासा स्थित लाभम पार्क के एक मकान में दबिश दी। यहां पर पुलिस को दो युवक मिले, जो फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन


जगदंबा बुक समूह के संगठित नेटवर्क से जुड़े निकले आरोपी
जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि ये दोनों जगदंबा बुक समूह के सदस्य हैं। ये दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो जगदंबा बुक समूह की लाइन से जुड़े हुए थे और अवैध रूप से लोगों से हार-जीत का दांव लगवाते थे। इसके लिए ये एक स्पेशल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे। पकड़ाए आरोपियों के नाम रोहित भंडारी (39) निवासी लोकनायक नगर, एयरपोर्ट रोड और अर्जुन गुप्ता (33) निवासी विधुर नगर हवा बंगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसाब-किताब के लिए पासवर्ड प्रोटेक्टेड एप्लीकेशन का करते थे इस्तेमाल
आरोपी लैपटॉप में सट्टे का हिसाब-किताब रखने के लिए 'ACC32' एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे, जिसे खोलने के लिए एक पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। ऑनलाइन सट्टे का भाव देखने और दांव लगाने के लिए टैबलेट में 'स्वास्तिक सॉफ्टवेयर' का उपयोग किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टैबलेट, पेनड्राइव, नेट के लिए कंपनी का वाई-फाई सहित 3 लाख का माल जब्त किया है। क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed