फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress protested at the divisional commissioner's office, state president Jeetu Patwari also pa

Indore News: कांग्रेस ने किया संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी हुए शामिल

Wed, 02 Apr 2025 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Apr 2025 06:54 PM IST
सार

प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा की जमानत मंजूर हो गई,क्योकि पुलिस चालान पेश नहीं कर पाई। उसे जानबूझ कर बचाया जा रहा है। भाजपा के नेता उससे मिले हुए है।

विज्ञापन
Indore News: Congress protested at the divisional commissioner's office, state president Jeetu Patwari also pa
प्रदर्शन में शामिल जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम का बजट घोषित होने के एक दिन पहले कांग्रेस ने इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। निगम में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा परिषद को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने घेरा। वे प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इंदौर मेें गुंडों ने विज्ञापन दिए। प्रदेश में अपराध बढ़ गए है। इंदौर तो भाजपाई ही सुरक्षित नहीं है। भाजपा पार्षद ने भाजपा पार्षद के बेटे को निर्वस्त्र कर दिया। पूर्व लोकसभा स्पीकर के पोते के साथ मारपीट हो रही है। शहर की आम जनता कैसे सुरक्षित रह पाएगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में म्यूजिक डायरेक्टर की दर्दनाक मौत, बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन

विज्ञापन

सुबह दस बजे कांग्रेस पार्षद संभागायुक्त कार्यालय पर एकत्र हुए। हाथों में कांग्रेस का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पुलिस ने गेट पर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नारेबाजी करते हुए परिसर में घुस गए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, उजागर सिंह चड्ढा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पटवारी बोले- सौरभ शर्मा को बचाया जा रहा है

प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा की जमानत मंजूर हो गई,क्योकि पुलिस चालान पेश नहीं कर पाई। उसे जानबूझ कर बचाया जा रहा है। भाजपा के नेता उससे मिले हुए है। जो डायरी सौरभ के पास से मिली थी। वह कहां गई। इस पर कोई बात नहीं हो रही है। मोहन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।

 

पटवारी ने कहा कि जो गुंडे हिस्ट्रीशीटर है। जिनके फोटो थाने में लगे है। वे मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विज्ञापन दे रहे है। भाजपा नेता तानाशाह हो चुके है। इंदौर में नशा खुलेआम बिक रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलवाएंगे, लेकिन अब वो सो गए। 25 साल से भाजपा नेता सत्ता में बैठे है। वे प्राॅपर्टी के लिए,कर्ज वसूलने के लिए गुंडों के साथ लोगों को धमकाने आते है। पुलिस भी उनके खिलाफ शिकायत नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed