{"_id":"68ada5dbe2fdf003fe03dae5","slug":"indore-news-college-girl-shraddha-tiwari-missing-case-latest-updates-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कॉलेज की छात्रा श्रद्धा तिवारी लापता, पैरेंट्स के बर्ताव पर सहेली का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कॉलेज की छात्रा श्रद्धा तिवारी लापता, पैरेंट्स के बर्ताव पर सहेली का बड़ा खुलासा
Tue, 26 Aug 2025 05:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:47 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र से कॉलेज छात्रा श्रद्धा तिवारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा एमआर-10 क्षेत्र की ओर जाती दिखी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखी श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा शनिवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। छात्रा का नाम श्रद्धा तिवारी है। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में शराब ठेकेदार ने की आत्महत्या, हनीट्रैप का शिकार होने की आशंका
मोबाइल घर पर छोड़कर निकली
जानकारी के अनुसार, श्रद्धा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर निकली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिजनों द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने से वह नाराज थी और इसी नाराजगी में घर छोड़कर चली गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें वह लोटस कॉलोनी और एमआर-10 क्षेत्र की ओर जाती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
इंजीनियर युवक पर शक
परिजनों ने शक जताया है कि श्रद्धा एक इंजीनियर युवक सार्थक के संपर्क में थी और हो सकता है कि वह उसके साथ गई हो। इस आधार पर पुलिस ने सार्थक को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी।
सहेली ने खोला राज
पुलिस ने छात्रा की सहेली से भी पूछताछ की। सहेली ने बताया कि कुछ दिन पहले श्रद्धा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी कारण वह मानसिक रूप से आहत थी और घर छोड़कर चली गई।
सोशल मीडिया पर अफवाहें
छात्रा के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें भी फैलने लगीं। कुछ पोस्ट में इसे अर्चना तिवारी के मामले से जोड़कर रहस्यमय ढंग से गायब होने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस ने इन पोस्ट को भ्रामक बताया है।
पुलिस की जांच जारी
जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।