फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Collector Ashish Singh Inspires Students in "Future Meeting" Program at Schools

Indore News: स्कूल पहुंचे कलेक्टर, बोले मोबाइल कम देखो, खूब खेलो-खूब पढ़ो

Wed, 02 Apr 2025 07:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 02 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

Indore News: इंदौर जिले में "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत सभी स्कूलों में "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष सिंह ने विद्यार्थियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Indore News: Collector Ashish Singh Inspires Students in "Future Meeting" Program at Schools
स्कूल में बच्चों से बात करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चलें हम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सभी स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी स्कूलों में कलेक्टर आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे, प्रेरक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से भेंट की, उनके साथ अपने अनुभव साझा किये, पढ़ाई का महत्व बताया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के मंत्र समझाए। इसी के तहत कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर के मुसाखेड़ी स्थित सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहां वे सहज भाव से बच्चों के बीच बैठे, उनसे रूबरू होते हुए अपने बचपन को याद किया, कहानी सुनाई, अनुभव साझा किये और  बच्चों को जीवन में आगे बढ़कर लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


Indore News: भाजपा कार्यालय के पास बनी शराब दुकान हटी, शहर अध्यक्ष का दबाव काम आया
विज्ञापन


बच्चों को बताया आपके स्कूल का नाम बदल गया है
कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों से कहा कि अब सीएम राइज स्कूल का नाम सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया है। यह हमारे ऋषि मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। शासकीय विद्यालयों की दशा और दिशा भी तेजी से बदल रही है। सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सरकारी स्कूलों के प्रति पालकों का विश्वास बढ़ रहा है। इस वर्ष 40 से अधिक बच्चों ने प्रायवेट स्कूल छोड़कर इस सरकारी स्कूल में प्रवेश लिया है। यह अच्छी शुरूआत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल किसी प्रायवेट स्कूल से कम नहीं है। उच्च शिक्षित, दक्षतापूर्ण शिक्षक है, साधन-सुविधाएं हैं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण है। सरकारी स्कूलों को और अधिक सुविधाओं से युक्त करने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल का उपयोग कम करने को कहा
कलेक्टर आशीष सिंह बच्चों के बीच कक्षा में पहुंचे। बच्चों से उनके रुचि के विषय और लक्ष्य के बारे में पूछा। बच्चों से उन्होंने कहा कि वे अपने बचपन को खोने नहीं दें। मोबाइल का उपयोग नहीं करें। अनुशासन में रहें। पढ़ाई के साथ खेल भी खेंले। खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों से उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करें, खूब मन लगाकर पढ़े, मेहनत करें, आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। मेहनत करेंगे तो कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। बच्चों को उन्होंने ऋषि कश्यप और एक देत्य की प्रेरणादायी कहानी भी सुनाई। बच्चों ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया, किसी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री, किसी ने डॉक्टर, इंजीनियर तो किसी ने भविष्य में टीचर बनने की बात कहीं। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत सीईओ जैन ने भी पढ़ाया
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन शासकीय सांदीपनि मालव कन्या विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से भेट की उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। क्लास में पहुंचे कर उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed