फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Sumit Mishra Closes Liquor Shop Near BJP Office, Rejects 10 Lakh Offer from Contractor

Indore News: भाजपा कार्यालय के पास बनी शराब दुकान हटी, शहर अध्यक्ष का दबाव काम आया

Wed, 02 Apr 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 02 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

Indore News: भाजपा कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान को नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बंद करवा दिया है। ठेकेदार ने दुकान को खोलने के लिए कई प्रयास किए लेकिन मिश्रा ने उसे कड़ी चेतावनी दी कि भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। 

विज्ञापन
Indore News: Sumit Mishra Closes Liquor Shop Near BJP Office, Rejects 10 Lakh Offer from Contractor
भाजपा कार्यालय के पास बनी दुकान हटाई गई - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भाजपा कार्यालय के पास स्थित खुली शराब की दुकान को नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बंद करवा दिया। इस मामले में ठेकेदार ने भी कई प्रयास किए, लेकिन नगर अध्यक्ष ने उसे स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि किसी भी हालत में भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ठेकेदार ने इस स्थिति में कई दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उसक कोई प्रयास काम नहीं आया। सुमित मिश्रा ने इसे नकारते हुए, ठेकेदार को स्पष्ट किया कि कार्यालय के पास ऐसी दुकान का कोई स्थान नहीं है, क्योंकि यह भाजपा कार्यालय सभी के लिए मंदिर जैसा सम्मान रखता है।
विज्ञापन


Indore News: सड़क हादसे में म्यूजिक डायरेक्टर की दर्दनाक मौत, बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन
विज्ञापन


ठेकेदार से अन्य जगह देखने को कह
सुमित मिश्रा ने ठेकेदार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान के लिए जगह नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने ठेकेदार को आसपास के क्षेत्र में दुकान के लिए अन्य स्थानों की भी तलाश करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी हुआ था विरोध
भा.ज.पा. कार्यालय के पास शराब की दुकान के खुलने पर पिछले वर्ष भी विरोध हुआ था। हालांकि, आबकारी विभाग द्वारा दिए गए ठेके के बाद प्रशासन इसे बंद नहीं करवा पाता, क्योंकि इससे राजस्व का नुकसान होता है। इसी कारण शराब की दुकानें आसानी से शिफ्ट नहीं हो पातीं। इस बार भी जावरा कम्पाउंड की उक्त शराब दुकान का ठेका किसी अन्य ने लिया था, लेकिन नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने स्पष्ट घोषणा की थी कि भाजपा कार्यालय के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को भी इस बारे में सूचित किया था।

पूर्व कांग्रेस विधायक को भी समझाया
शराब दुकान के ठेकेदार ने अत्यधिक राशि चुकाकर लाइसेंस फीस जमा की थी, इसलिए वह दुकान को खोलने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहा। भाजपा नेताओं द्वारा भी सुमित मिश्रा पर दबाव डालने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोई परिणाम नहीं निकला। अंततः, नगर अध्यक्ष मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस विधायक विशाल पटेल से भी इस बारे में चर्चा की और उन्हें राजी किया कि वे 1 अप्रैल से इस दुकान को किराए पर शराब ठेकेदार को न दें। इसके बाद, आज सुबह ठेकेदार ने विरोध के चलते दुकान नहीं खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed