{"_id":"659c12a37bbee28ea509e869","slug":"indore-news-collector-asheesh-singh-indore-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रैन बसेरों में होगी स्वास्थ्य जांच, कॉलेजों के कैंप में छात्र बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रैन बसेरों में होगी स्वास्थ्य जांच, कॉलेजों के कैंप में छात्र बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Mon, 08 Jan 2024 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:50 PM IST
सार
कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में विभिन्न विभागों को दिए निर्देश, नदियों के प्रदूषण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
मीटिंग लेते कलेक्टर आशीष सिंह।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
प्रत्येक टीएल बैठक में रोस्टर अनुसार एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रवार एवं विभागीय दायित्वों के तहत सप्ताह भर किए गए कार्यों, समीक्षा एवं भ्रमण के संबंध में प्रेजेंटेशन देंगे। भ्रमण एवं इंस्पेक्शन के दौरान पाई गई कमियों और उस संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी जाएगी। आगे आने वाले समय में एक ऐप भी निर्मित किया जाएगा जिसमें यह जानकारी जिओ टैगिंग/टाइम स्टंपिंग के माध्यम से दी जा सकेगी। यह निर्देश आज नवागत कलेक्टर आशीष सिंह collector asheesh singh ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर निशा डामोर, सपना लोवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी, रोशन राय सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नदी प्रदूषण के प्रति प्रशासन अपनाएगा जीरो टॉलरेंस
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुरूप नदियों को प्रदूषित करने वाले उद्योगों के प्रति प्रशासन जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी उद्योग जो अपशिष्ट पदार्थ बिना किसी उपचार के सीधे नदियों में प्रवाहित कर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रैन बसेरों में लगाए जाएंगे मेडिकल कैंप्स
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सर्दी ज्यादा होने के कारण सभी एसडीएम एवं तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि ऐसे सभी बेघर जो सड़क किनारे सो रहे हैं उनको रैन बसेरों में भेजा जाए। ऐसे सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए जाएं। जरूरतमंद एवं बेघर व्यक्तियों की सहायता संवेदनशीलता के साथ की जाए। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी रैन बसेरों में मेडिकल कैंप्स का आयोजन करें साथ ही स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जिन व्यक्तियों में बीमारी जांच के दौरान पाई जाती हैं उनका उपचार भी सुनिश्चित कराया जाए। यह स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से लगाए जाएं।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेंगे शिविर
सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से विद्यालय एवं महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने हेतु शिविर लगाया जाए। नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि 11 से 15 जनवरी के मध्य युवा दिवस एवं मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा, इसी के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।