फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Clash During Brahmin Procession, Karni Sena Leader Brandishes Sword Over Stage Dispute

Indore News: शोभा यात्रा में तलवार चली! मंच को लेकर भिड़े ब्राह्मण समाज के दो गुट

Mon, 05 May 2025 06:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 05 May 2025 06:45 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में रविवार को ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा के दौरान बड़ा विवाद हो गया जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने गुस्से में तलवार निकाल ली। 

विज्ञापन
Indore News: Clash During Brahmin Procession, Karni Sena Leader Brandishes Sword Over Stage Dispute
मंच पर निकली तलवारें - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रविवार को ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा के दौरान उस समय विवाद हो गया जब यात्रा में शामिल दो गुटों के बीच मंच पर चढ़ने को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद उस समय बढ़ा जब करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे विवाद और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


बंगाली चौराहे पर हुआ आमना-सामना, यात्रा को मोड़ने से भड़का विवाद
पूर्वी इंदौर क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में करीब डेढ़ हजार लोग शामिल थे। यात्रा जब बंगाली चौराहे पर पहुंची, जहां करणी सेना का मंच लगा था, तब अध्यक्ष राकेश जोशी ने यात्रा को सड़क के दूसरी ओर मोड़ दिया। इस निर्णय से करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सूरज जोशी नाराज़ हो गए और दोनों के बीच मंच को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली और यात्रा को जबरन करणी सेना के मंच तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


विधायकों ने किया हस्तक्षेप, पुलिस रही मूकदर्शक
विवाद बढ़ता देख पूर्व विधायक संजय शुक्ला और वर्तमान विधायक गोलू शुक्ला को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच पुलिसकर्मी केवल मूकदर्शक बने रहे और कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि शोभा यात्रा जैसी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद झाला की सफाई "असामाजिक तत्वों को हटाने के लिए निकाली तलवार"
करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तलवार असामाजिक तत्वों को हटाने के लिए निकाली थी, जो यात्रा को उनके मंच तक नहीं आने दे रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को डराने या नुकसान पहुंचाने की मंशा से तलवार नहीं निकाली। गौरतलब है कि प्रमोद झाला पूर्व में विधायक महेन्द्र हार्डिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन बाद में समझौता कर चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed