Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अब तक हम 40 हजार करोड़ बांट चुके है लाडली बहनों को
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पाॅवर मिल जाए तो पागल हो जाते है। कांग्रेसी यह क्यों भूल जाते है कि लाड़ली बहना योजना 2023 को योजना चालू हुई। तब से लेकर अब तक बहनों को 40 हजार करोड़ रुपये दे चुके है। हमारा इस साल का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ का है।
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इंदौर दौरे पर थे। उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। समरसता सम्मेलनों में भी गए। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में 64 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: एक तरफ लेट फ्लाइट से यात्री परेशान, दूसरी तरफ इंदौर एयरपोर्ट पर नए डायरेक्टर की चुपचाप एंट्री
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र के कामों को पूरा कर रहे हैं। हमने जो कहा वो किया। हमने अपनी बहनों को डेढ़ हजार रुपये देना शुरू किए, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि यहां के कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि लाडली बहनों को पैसा मत दो, बहनें दारु पी जाती हैं। पता नहीं उनकी रात को उतरी की नहीं, लोग ऐसा कहते हैं। कांग्रेस के लोगों को किस बात का नशा चढ़ा है, कोई नहीं जानता। कभी ये आपात काल लगा देते हैं, कभी राम के बारे में प्रमाण मांगते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पावर मिल जाए तो पागल हो जाते हैं। कांग्रेसी यह क्यों भूल जाते हैं कि लाडली बहना योजना 2023 में चालू हुई, तब से लेकर अब तक बहनों को 40 हजार करोड़ रुपये दे चुके हैं। हमारा इस साल का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ का है। यह हमारे काम करने का तरीका है। कांग्रेस की सरकार के दौरान 1993 से 2003 तक 30 हजार करोड़ का बजट रहता था। 1956 में मध्य प्रदेश बना, तब 100 रुपये क्विंटल गेहूं मिलता था। 2003 तक 500 रुपये क्विंटल गेहूं था। 55 साल में केवल 400 रुपये का भाव कांग्रेस की सरकार ने दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने 2600 रुपये क्विंटल में गेहूं खरीदा है।
हमारा काम करने का तरीका अलग
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का काम करने का तरीका अलग है। हमने इंदौर, महेश्वर में कैबिनेट बैठक की। हम हर समाज को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हमारी संस्कृति भी इस बात के लिए जानी जाती है। हमारी विचारधारा के महापुरुष भी इस विचारधारा को लेकर चले हैं। हमारी सरकार गरीब के उपचार के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराती है।
