फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bjp office protest khati samaj jitu jirati

Indore News: भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, अध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती, नई कार्यकारिणी पर फूटा गुस्सा

Tue, 28 Oct 2025 07:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 Oct 2025 07:53 PM IST
सार

Indore News: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में सुमित मिश्रा के नाम की कालिख पोती, पोस्टर फाड़े और 28 से अधिक लोगों ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
indore news bjp office protest khati samaj jitu jirati
कार्यालय के बाहर लगे सुमित मिश्रा के पोस्टर और अंदर कैबिन में भी कालिख पोती। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के लगभग 9 महीने बाद मंगलवार को नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस 33 सदस्यीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री शामिल हैं। हालांकि, सूची जारी होते ही पार्टी के भीतर भूचाल आ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


जीतू जिराती के समर्थकों ने किया हंगामा
कार्यकारिणी की घोषणा के तुरंत बाद, नाराज भाजपा कार्यकर्ता और खाती समाज के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे। ये पूर्व विधायक जीतू जिराती के समर्थक बताए जा रहे हैं। उन्होंने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "सुमित मिश्रा गुंडा है" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मिश्रा के केबिन के बाहर लगी नेमप्लेट और गेट पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं, कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में भी सुमित मिश्रा के चेहरे पर कालिख पोती गई और बाद में पोस्टर फाड़ दिया गया। इस हंगामे के बीच 28 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाती समाज की नाराजगी
खाती समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके समाज की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारे नेता जीतू जिराती को पार्टी व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रही है। हम जीतू पटवारी (कांग्रेस) को नजरअंदाज कर जीतू जिराती के कहने पर भाजपा को वोट देते आए हैं, लेकिन उनके समर्थकों को ही पदाधिकारी नहीं बनाया जा रहा है।"

यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर भाजपा की नगर कार्यकारिणी घोषित, तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष सहित 33 नेता शामिल, एकलव्य बाहर

कांग्रेस ने कहा- भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया
म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के संस्कार और संस्कृति का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया हैं। गोडसेवादी भाजपा में विरोध भी गोडसे पद्धति से हुआ है। भाजपा की इंदौर नगर कार्यकारिणी भाजपा तानाशाही का प्रतीक बन गई है। भाजपा के संस्कारों पर कालिख पोत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed